Bihar Assembly Elections 2025: अमित शाह ने बिहार में NDA के 160 सीटों पर चुनाव जीतने का किया दावा, घुसपैठिए मुद्दे पर दी ये प्रतिक्रिया

अमित शाह ने बिहार में NDA के 160 सीटों पर चुनाव जीतने का किया दावा, घुसपैठिए मुद्दे पर दी ये प्रतिक्रिया
अवैध घुसपैठिए केवल सुरक्षा के लिहाज से खतरा बने हुए बल्कि लोकतांत्रिक ढांचे को भी कमजोर कर रहे हैं। उनके इस बयान की वजह से बिहार की राजनीति में घुसपैठ और वोट बैंक की युद्ध की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पूछा कि क्या घुसपैठियों को वोट डालने का अधिकार है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठिए केवल सुरक्षा के लिहाज से खतरा बने हुए बल्कि लोकतांत्रिक ढांचे को भी कमजोर कर रहे हैं। उनके इस बयान की वजह से बिहार की राजनीति में घुसपैठ और वोट बैंक की युद्ध की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विपक्ष का वोट बैंक घुसपैठिए

अमित शाह का कहना है कि विपक्ष अवैध घुसपैठियों का अपना वोट बैंक मानकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का रुख स्पष्ट है और वोट देने का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को ही है। न कि घुसपैठियों को। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट हटा दिए जाएंगे। और उन्हों भारत से बाहर निकाल दिया जाएगा। क्योंकि, "भारत कोई धर्मशाला नहीं है।"

केंद्रीय मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि नक्सलवाद की कमर टूट गई हैं और उनके आत्मसमर्पण करने के लिए पुनर्वास व कौशल कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मोकाम हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना गलत हुई हैं। लेकिन, आज अपराधियों को पहले जैसा राजनीतिक संरक्षण नहीं मिल रहा है। इस वजह से कानून व्यवस्था पहले से ठीक हुई हैं।

विकास कार्यों का किया जिक्र

अमित शाह ने कहा कि बिहार में अब अपराधों की चर्चा नहीं हो रही है, बल्कि पुल, सड़क और विकास परियोजनाओं की हो रही है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद संवैधानिक प्रोसेस के तहत लिया जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एनडीए राज्य में 160 सीटों पर जीत हासिल कर रहा है। और जनता जंगलराज से बचना चाह रही है।

उन्होंने प्रदेश में पायलन को रोकने के लिए कहा कि सरकार को इसके लिए अधिक से अधिक नौकरियां और स्वरोजगार को बढ़ावा देने चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव के 2 करोड़ नौकरियों के वादे पर कहा कि बजट के हिसाब से यह संभव नहीं हो सकता है।

Created On :   1 Nov 2025 10:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story