बिहार विधानसभा चुनाव 2025: तेज प्रताप और तेजस्वी यादव में सियासी खींचतान, राबड़ी देवी ने किया स्पष्ट

तेज प्रताप और तेजस्वी यादव में सियासी खींचतान, राबड़ी देवी ने किया स्पष्ट
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि जब प्रदेश में गरीब का राज होता है, तो उसे जंगलराज कहा जाता है। लेकिन जब खुले आम हत्या और अपराध सत्ता संरक्षण होती हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुआ है। वहीं दूसरी तरह, मोकामा में आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की हत्या हो जाना, इसको लेकर भी राजनीति का तापमान चरम पर पहुंच गया है। इन्हीं को लेकर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि जब प्रदेश में गरीब का राज होता है, तो उसे जंगलराज कहा जाता है। लेकिन जब खुले आम हत्या और अपराध सत्ता संरक्षण होती हैं। तो इसी क्या कहेंगे? इसके अलावा उन्होंने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, छोटे बेटे तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी खुलकर बाते कही है।

राबड़ी देवी ने बेटों को लेकर कही ये बात

राबड़ी देवी ने अपने बड़े बेटे को लेकर सार्वजिनक रूप से स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा, "मन से तो बेटा है, पर पार्टी से और घर से ये लोग निकाला है। प्रचार के लिए नहीं जाऊंगी, लेकिन दिल में है कि चुनाव जीते।" उन्होंने आगे कहा, "वो अपने पैरों पर खड़ा है और उसे बिहार में काम करने का पूरा हक है।" उन्होंने दोनों भाईयों को बीच चल रही राजनीतिक खींचतान पर कहा, "परिवार में कभी कुछ हो सकता है, पर भाई-बहन एक ही हैं। जिनका घर नहीं है, वो ही दूसरों के घर में लड़ाई लगाते हैं।"

हत्या को लेकर दी ये प्रतिक्रिया

पूर्व सीएम ने बताया, "जब गरीब का बच्चा पढ़ने लगा, जब लोगों को हक मिला, तब जंगलराज कहा गया। लेकिन, अब जब मोकामा और आरा में मर्डर हो रहे हैं, तब क्या इसे भी जंगलराज कहेंगे?" इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार को भी याद किया और कहा कि हमने गरीबों को चुनाव में खड़ा किया था, ताकि वे अपने हक की लड़ाई लड़ सके।

उन्होंने सूबे की सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा, "हम लोग दुश्मन नहीं बनाते, वो लोग दुश्मन बनाते हैं।" उन्होंने आगे तेजस्वी पर भरोसा जताया है और कहा, "जब मन में ठान लेगा तो करेगा, जैसे 17 महीने में काम करके दिखाया।"

जनता से की अपील

पूर्व सीएम ने जनता से अपील की है और कहा कि वे पांच किलो राशन के बहकावे में नहीं आएं। उन्होंने आगे कहा, "तेजस्वी ने जो वादे किये हैं, उन्हें निभाया है। हर घर में सरकारी नौकरी पहुंचेगी। उन्होंने अपनी पार्टी पर लगे M-Y समीकरण के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पापा के समय में सभी को सम्मान मिला था, आधे से ज्यादा कैबिनेट में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया। उन्होंने यह भी कहा, "तेजस्वी हमारे बेटे की तरह हैं, तेज प्रताप पर हमारा आशीर्वाद हमेशा रहेगा। राजनीतिक मजबूरियां हैं, पर पारिवारिक रिश्ता कभी नहीं टूटता। आज अपराध बढ़ रहा है, तो क्या अब जंगलराज नहीं, आसाराम का राज चल रहा है?"

Created On :   1 Nov 2025 10:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story