Bihar News: 'बिहार में चुनाव की चोरी हो रही है', चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, 'बिहार बंद' मोर्चा में लिया हिस्सा

बिहार में चुनाव की चोरी हो रही है, चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, बिहार बंद मोर्चा में लिया हिस्सा
  • राहुल गांधी ने लिया बिहार बंद मोर्चे में हिस्सा
  • बिहार के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
  • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की आखिर में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही बिहार में विशेष तौर पर चुनाव आयोग मतदाता पुनरीक्षण करवा रहा है। लेकिन इस मुद्दे पर ही बिहार की सियासत में गर्मा-गर्मी देखने को मिल रही है। इस पनरीक्षण के खिलाफ ही महागठबंधन के नेताओं ने बिहार बंद बुलाया है। साथ ही बिहार बंद को धार देने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी पटना आ हुए हैं। राहुल गांधी ने पटना के मार्च में हिस्सा लिया है और शहीद स्मारक चौक के पास ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, बिहार में चुनाव की चोरी की कोशिश की जा रही है।

पटना में राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा कि, 'चुनाव आयोग मैं आपको साफ बोल रहा हूं। मैं बिहार और हिन्दुस्तान की जनता को स्पष्ट कह रहा हूं कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था और वैसे ही बिहार को चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पता है कि हमने महाराष्ट्र मॉडल समझ लिया इसलिए वे बिहार मॉडल लाए हैं। ये गरीबों की वोट छीनने का तरीका है।'

'चुनाव आयोग को जो करना है कर ले'- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, 'मैं यहां से स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि आपको(चुनाव आयोग) जो करना है करिए लेकिन बाद में कानून आप पर लागू होगा। आप कितने भी बड़े पद पर बैठे हों। कानून आपको नहीं छोड़ेगा। आपका काम भाजपा का काम करने का नहीं है, आपका काम हिन्दुस्तान के संविधान की रक्षा करने का है और आप अपना काम नहीं कर रहे हो।'

Created On :   9 July 2025 1:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story