Bihar Election Exit Poll: बिहार में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी, एनडीए या महागठबंधन जानिए किसकी बन रही सरकार?

बिहार में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी, एनडीए या महागठबंधन जानिए किसकी बन रही सरकार?
बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद तमाम सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल्स में एनडीए के दोबारा सत्ता में आने का अनुमान लगाया गया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनता ने छप्पर फाड़ वोटिंग की। दोनों ही चरण में रिकॉर्ड 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। 11 नवंबर को दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद तमाम एग्जिट पोल्स आए, जिनमें एनडीए के दोबारा सरकार बनाने की बात कही जा रही है। इस बीच 12 नवंबर यानी आज एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल भी जारी हुआ। इसमें भी एनडीए की सत्ता में दोबारा वापसी का अनुमान जताया गया है। लेकिन आरजेडी के लिए भी एक अच्छी खबर आई है।

दरअसल, एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में आरजेडी के बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनने की बात कही गई है। पोल में आरजेडी को सबसे ज्यादा 67-71 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं दूसरी बड़ी पार्टी जेडीयू के बनने के आसार जताए गए हैं। पार्टी को 56 से 62 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। बात करें बीजेपी को तो पोल के हिसाब से इस बार बीजेपी को नुकसान होने वाला है। उसे 50 से 56 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। बता दें कि एनडीए शामिल बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं। उनके अलावा लोजपा रामविलास 29, हम 06 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 06 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं।

क्या है कांग्रेस का हाल?

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में कांग्रेस को 17 से 21 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि महागठबंधन में कांग्रेस 61 सीटों पर चुनाव लड़ी है। वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 0 से 2 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। बात करें एनडीए शामिल अन्य दल की तो लोजपा रामविलास को 11 से 16 सीटें, जीतनराम मांझी की हम पार्टी को 2 से 3 सीटें और आरएलएम को 2 से चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

वोट शेयर के मामले में भी एनडीए आगे

एग्जिट पोल के मुताबिक पिछली बार की तरह इस बार भी महिला वोटर्स ने एनडीए को ज्यादा वोट दिया है। वहीं महागठबंधन को महिला मतदाताओं के 40 फीसदी वोट मिले हैं। महिला वोटर्स के मुकाबले पुरुष वोटर्स ने महागठबंधन को ज्यादा वोट दिए हैं। एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पुरुष वोटर्स ने महागठबंधन को 42 फीसदी और एनडीए को 40 फीसदी वोट मिले हैं।

Created On :   12 Nov 2025 9:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story