बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA के घोषणा पत्र पर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने साधा निशाना

NDA के घोषणा पत्र पर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने साधा निशाना
एनडीए पर आरोप लगाते हुए कहा कि 26 सेकंड में घोषणा पत्र जारी किया है और बीजेपी के नेता मीडिया के सवालों से बचते हुए भाग निकले। ये बात उन्होंने पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ हुई है। चुनाव को लेकर एनडीएन ने बिहार में घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसको लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार में नियुक्त पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने तंज कसते हुए इसे झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने एनडीए पर आरोप लगाते हुए कहा कि 26 सेकंड में घोषणा पत्र जारी किया है और बीजेपी के नेता मीडिया के सवालों से बचते हुए भाग निकले। ये बात उन्होंने पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एनडीए के पत्र को लेकर कहा, "आज NDA ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, लेकिन सिर्फ 26 सेकंड में उन्होंने अपना प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दिया। मीडिया के साथियों ने कहा, यह हमारे जीवन की सबसे जल्दी खत्म होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस थी।"

अशोक गहलोत ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कभी मीडिया से मिलते नहीं हैं और अब घोषणा पत्र लॉन्च से BJP के नेता भाग गए। ये दिखाता है कि BJP को लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है और ये खतरनाक संकेत हैं।"

गहलोत ने इस दौरान नीतीश सरकार का रिपोर्ट कार्ड मांगते हुए बताया, "आप अपना पहले रिपोर्ट कार्ड दो, आज के मैनिफेस्टो में सभी उम्मीद करते थे कि आप शुरुआत ही ऐसे करोगे कि आज तक वादे हमने किए हैं बीस साल में उसका रिपोर्ट कार्ड ये है, जिससे जनता को विश्वास हो जाए आप जो कहते हो वो करते हो आपकी क्रेडिबिलिटी जम जाए वो नहीं किया इन्होंने और झूठे वादे और कर लिए।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के पुराने वादों, बिहार के लिए पैकेज, चीनी मिल की याद दिलाते हुए एनडीए के कई नेताओं से सवाल किए और कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था बिहार को हम सवा लाख करोड़ रुपए का पैकेज दे रहे हैं। उन्हें इसका हिसाब देना चाहिए।"

उनके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए सवाल किया, "जो गन्ना मिल लगाएंगे शक्कर-शुगर बनेगी और मैं उससे चाय पियूंगा यहां आ कर, वो चाय आज तक पी क्या उन्होंने?"

Created On :   31 Oct 2025 9:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story