पश्चिम बंगाल समाचार: कोलकाता के बेलियाघाटा इलाके में चला बुलडोजर ,टीएमसी -AJUP ने बीजेपी पर साधा निशाना , रेहड़ी-पटरी वाले सनातनियों के पेट पर मार रहे हैं लात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नगर निगम ने बेलियाघाटा इलाके में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया।
कोलकाता नगर आयुक्त स्मिता पांडे ने कहा 6 स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। यह सभी अनधिकृत निर्माण हैं।
यह भी पढ़े -कोलकाता में अवैध निर्माणों को गिराने का काम शुरू, नगर निगम अधिकारियों और मंत्री की भूमिका की होगी जांच
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों और TMC कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा जब कल्याणी एक्सप्रेस सेतु बनाया गया था, तो सड़क पर 43 घर प्रभावित हुए थे, और हमने उनके पुनर्वास के लिए ठीक वैसे ही 43 घर बनाए। अब, लूटपाट, तोड़फोड़ और सभी निशान मिटाने की कोशिश हो रही है। जब आप दिल्ली में सत्ता से जाएंगे, तो आपको अपने कामों का नतीजा भुगतना होगा – हम उस दिन का इंतज़ार कर रहे हैं, मैं न्यायपालिका को याद दिलाना चाहती हूं कि वे कानून के सच्चे रक्षक हैं, मैं राज्य के आतंकवाद के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखूंगी। मैं देखूंगी कि किसके पास ज़्यादा ताकत है, संविधान के पास या बंदूक की नोक के पास।
यह भी पढ़े -टीएमसी का खेला फेल! फाल्टा उपचुनाव में बीजेपी की जीत दर्ज, बड़े मार्जिन से टीएमसी को मिली हार
बीजेपी विधायक तापस रॉय ने कहा, TMC ने कहा था कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद पश्चिम बंगाल में मछली और चावल बंद कर दिया जाएगा। लेकिन, जहां भी हमारा विजय सम्मेलन हो रहा है, वहां मछली और चावल का इंतजाम किया गया है। TMC ने कैसे झूठी बातें फैलाईं, यह साफ है।
आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा जिन्होंने अवैध निर्माण किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सरकार रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों कर रही है? वे रोजगार के लिए काम करते हैं। यह नहीं होना चाहिए। केवल मुसलमान ही नहीं, हिंदू भी रेहड़ी-पटरी वाले हैं। सनातन-सनातन करने के बावजूद, वे सनातनियों के पेट पर लात मार रहे हैं।
Created On :   24 May 2026 7:08 PM IST









