बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनावी रूझानों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को किया नमन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है है, नतीजों से पहले बिहार की सियासत पूरी तरह गर्म है। सभी राजनीतिक दल और उनके नेता अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है। चुनावी रूझानों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया है। जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, वे स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे और गांधीजी के निकट सहयोगी के रूप में देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अपने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी ने लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन । नीतीश कुमार ने पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
आपको बता दें नेहरू ने लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने भारत को स्वतंत्रता के बाद आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से विकसित राष्ट्र बनाने में मदद की। उनकी जयंती 14 नवंबर को चाचा नेहरू जयंती के रूप में मनाई जाती है। पूर्व पीएम नेहरू ने शिक्षा, विज्ञान और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा दिया, उन्हें भारतीय बच्चों के प्रति अपनी संवेदनशीलता के लिए आज बाल दिवस के रूप में याद किया जाता हैं।
Created On :   14 Nov 2025 9:49 AM IST












