मऊगंज विधायक लापता?: डर के साए में घर में कैद परिवार, मंत्री और सांसद के बयान से गरमाई राजनीति, सरकार पर हमलावर कांग्रेस

डर के साए में घर में कैद परिवार, मंत्री और सांसद के बयान से गरमाई राजनीति, सरकार पर हमलावर कांग्रेस
मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल की अनुपस्थिति पर सियासत तेज, सांसद जनार्दन मिश्रा और मंत्री राधा सिंह ने कहा शांति के लिए अवकाश पर,जल्द लौटेंगे

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्यप्रदेश में मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल महीनेभर से अधिक समय से लापता है, ना ही वो किसी सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आ रहे है। उनके परिजनों, पार्टी के साथियों और उनके रिश्तेदारों को नहीं पता वो इतने समय से कहा है। कुछ दिन पहले उनकी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन नहीं लौटे तो मामले ने सियासी रूप ले लिया है, अब ये मामला काफी गरमाया हुआ है। आखिरकार सत्तारूढ़ पार्टी का विधायक कहा है। कांग्रेस भी इसे लेकर सरकार पर हमलावर है। समाचार की सुर्खियों और सोशल मीडिया पर उनके कभी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, तो कभी देश की राजधानी दिल्ली तो कभी महाराष्ट्र के नागपुर में होने की चर्चाएं सामने आई। आपको बता दें प्रदीप पटेल बीजेपी के दो बार के विधायक है। खबर ये भी सामने आई है कि एक जमीन विवाद के चलते विधायक गायब है, मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है।

विधायक के जानकारों की चिंता के पीछे की वजह विधायक का 10 दिन पहले सामने आया एक वीडियो है, इस वीडियो ने सरकार,समाज ,सगे संबंधियों और उनके समर्थकों की चिंताएं बढ़ा दी थीं। वीडियो में वे डरे हुए नजर आ रहे थे। वो खुद को असुरक्षित मान रहे। उन्होंने परिवार वालों को घर से बाहर न निकलने, गेट बंद रखने और माहौल असुरक्षित होने की बात कही थी। लोगों का कहना है कि एक गैंग के डर से विधायक कहीं चले गए है। गैंग के डर से परिवार खौफ के साए में जी रहा है। राजनीतिक गलियारों में उनके गुम होने की अटकलें लगाई जा रही है।

लेकिन इन सभी कयासों पर तब विराम लगा जब सीधी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य मंत्री राधा सिंह ने बड़ा बयान दिया, उन्होंने विधायक संबधी सभी अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट कहा, विधायक प्रदीप पटेल लापता नहीं हैं, बल्कि तीर्थ यात्रा पर गए हैं। राधा सिंह ने कहा सीएम को सब जानकारी है। जनप्रतिनिधि नियमों के तहत अवकाश ले सकते हैं। मंत्री सिंह ने ये भी कहा अगर विधायक लापता होते तो सरकार तुरंत कार्रवाई करती।

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने भी विधायक का बचाव करते हुए बड़ा बयान दिया है, सांसद मिश्रा ने कहा वे लापता नहीं हैं, बल्कि शांति और मानसिक सुकून के लिए अवकाश पर गए हैं और जल्द ही क्षेत्र में वापस लौट आएंगे। हर व्यक्ति का अपना निजी जीवन होता है। जनप्रतिनिधियों को भी लगातार काम के दबाव के बीच कभी-कभी आराम की जरूरत होती है। विधायक प्रदीप पटेल भी शांति पाने के लिए अवकाश पर हैं, इसमें कोई दूसरी बात नहीं है। कुछ भी हो लेकिन अटकलों का सिलसिला जारी है, आगामी समय में सरकार और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज होने की संभावना है। विधायक ने एक वीडियो में अपने आपको मूसा गैंग से खतरा बताया था।

मंत्री और सांसद के बयान से सियासत और गरमा गई। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है और विधायक की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। कांग्रेस ने बीजेपी विधायक पटेल की रहस्यमयी गुमशुदगी को बड़ा मुद्दा बना लिया है। जनता भी जानना चाहती है कि विधायक कहां है ,वो क्षेत्र में कब लौटेंगे। विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेताओं ने आईजी को ज्ञापन सौंपकर विधायक का पता लगाने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश सरकार अपने ही विधायक की सुरक्षा और स्थिति को लेकर मौन साधे हुए है। दूसरी तरफ बीजेपी संगठन और पुलिस का दावा है कि विधायक पूरी तरह सुरक्षित हैं और भोपाल में रहकर संगठन के संपर्क में हैं।

Created On :   9 Feb 2026 6:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story