जनजाति सांस्कृतिक समागम: देश की राजधानी में जुटा जनजातीय समाज, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सबसे सुंदर स्थान दिल्ली

देश की राजधानी में जुटा जनजातीय समाज, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सबसे सुंदर स्थान दिल्ली
छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने कहा पूरे देश में जनजातीय समाज की आबादी 12 करोड़ से ज्यादा है। हम प्रकृति की पूजा करते हैं। हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, रीति-रिवाज़ है जिन्हें विधर्मी लोग खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का यदि अगर कोई सबसे सुंदर स्थान है तो वह दिल्ली है। आज मैं दिल्ली में आए सभी जाति, जनजाति समाज के भाई-बहनों का अभिनंदन करती हूँ। हम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रहे हैं। मैं सभी का बहुत अभिनंदन करती हूँ।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जनजाति सांस्कृतिक समागम पर कहा, "बहुत ही हर्षोल्लास का अवसर है। हर जिले से जिस तरह जनजातीय भाई-बहन आए हैं, बहुत उत्साह है। यह भारत की एकता का प्रतीक है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज बहुत सौभाग्य का विषय है देश की राजधानी दिल्ली में सभी जनजातीय समाज के भाई-बहन एकत्रित हुए हैं और जनजातीय सांस्कृतिक समागम का आयोजन हुआ है। पूरे देश में जनजातीय समाज की आबादी 12 करोड़ से ज्यादा है। हम प्रकृति की पूजा करते हैं। हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, रीति-रिवाज़ है जिन्हें विधर्मी लोग खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज यहाँ से सभी जनजाती समाज के भाई-बहन यही आह्वान करना चाहते हैं कि यह बहुत हो चुका, हमारे रीति-रिवाज़ों को तोड़ा न जाए, जनजातीय समाज की एक विशिष्ट भेष-भूषा, संस्कृति है। उसका आज प्रदर्शन भी यहां हो रहा है।

Created On :   24 May 2026 7:45 PM IST

Tags

Next Story