मॉनसून सत्र: सत्र का चौथा दिन, राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

सत्र का चौथा दिन, राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
NEET-UG क्वेश्चन पेपर लीक, पब्लिक एग्जामिनेशन सिस्टम की नाकामी, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन और सोनम वांगचुक की सेहत पर चर्चा करने की मांग की गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज संसद में मॉनसून सत्र का चौथा दिन है। राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरु हुई। उसके बाद पहले दोपहर 12 बजे तक, फिर दो बजे तक फिर तीन बजे तक विपक्षी सांसदों की नारेबाजी और विरोध के चलते स्थगित हुई। थोड़ी देर बाद तीन बजे फिर से कार्यवाही शुरु होगी।

आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया। आप की ओर से सदन में दिए नोटिस में NEET-UG पेपर लीक, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन , पब्लिक एग्जामिनेशन सिस्टम की नाकामी और सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चर्चा करने की मांग की जा रही है।

आपको बता दें मॉनसून सत्र के पिछले तीन दिन विपक्षी सांसदों के सदन में विरोध प्रदर्शन और हंगामा की वजह से बार बार स्थगित हुई।

Created On :   23 July 2026 9:25 AM IST

Tags

Next Story