तमिलनाडु राजनीति: 'DMK कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से...' CM विजय की पार्टी को समर्थन देने के बाद कांग्रेस पर जमकर बरसे उदयनिधि

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। इस पर अब फिर से सियासत गरमाती हुई नजर आ रहा है। डीएमके नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पार्टी पर आरोप लगते हुए कहा कि टीवीके की अल्पमत सरकार का समर्थन करके डीएमके के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आगे कहा कि डीएमके को कांग्रेस पर दोबारा भरोसा नहीं करना चाहिए। बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव डीएमके के साथ लड़ा था।
यह भी पढ़े -सुलूर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या, सीएम विजय ने पीड़ित माता-पिता से की फोन पर बात, कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन
कांग्रेस को लोगों ने क्यों दिया वोट- उदयनिधि
उदयनिधि स्टालिन ने एक कार्यक्रम में कहा, "DMK कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से कांग्रेस के पांच विधायक जीत पाए। लोगों ने कांग्रेस को वोट इसलिए दिया क्योंकि वे एमके स्टालिन को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। लेकिन आज कुछ पदों के लिए कांग्रेस हमें बताए बिना चली गई। ऐसे लोगों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए जिनमें बुनियादी आभार और शालीनता नहीं है।" उनका आगे कहना है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी।
BJP की मजबूती पर क्या कहा?
पूरे देश में भाजपा मजबूत हुई है। इसके जिम्मेदार उदयनिधि ने कांग्रेस को ठहराया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की जीत की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह है, लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि कांग्रेस की राजनीति की वजह से बीजेपी को बल मिला है। उन्होंने आगे कहा, "हमारे नेता एमके स्टालिन ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अपने कंधों पर उठाया था, लेकिन कांग्रेस ने उसका सम्मान नहीं किया।"
यह भी पढ़े -ईबोला के बढ़ते खतरे के बीच तमिलनाडु में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट्स और अस्पतालों में बढ़ाई गई निगरानी
DMK कार्यकर्ताओं से की अपील
उदयनिधि स्टालिन ने तीखा रुख अपनाते हुए कहा कि डीएमके की मीटिंग में कांग्रेस के खिलाफ कई सख्त प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कांग्रेस को पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया और जोंक भी मारे हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस अपने सहयोगियों की मेहनत पर राजनीति करती है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने की अपील की है।
Created On :   24 May 2026 7:41 PM IST








