विधानसभा चुनाव 2025: जानिए उपचुनाव वाली विधानसभा सीटों के नतीजे, किस दल का रहा दबदबा?

जानिए उपचुनाव वाली विधानसभा सीटों के नतीजे, किस दल का रहा दबदबा?
जम्मू कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पंजाब, राजस्थान की 8 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के नतीजे, 8 में से 2-2 सीट बीजेपी और कांग्रेस को मिली, 1 -1सीट पर आप और जेएमएम को मिली

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू और कश्मीर की नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा ने अपनी जीत पर कहा हमारा सौभाग्य है कि जिस तरीके से 2024 में नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र के हर मतदाता ने बढ़-चढ़कर हमको आर्शीवाद दिया था और एक बार फिर हमें सौभाग्य मिला है 2025 में हर घर हर परिवार ने हमें बढ़-चढ़कर आर्शीवाद दिया है।

जम्मू कश्मीर की बुड़गाम विधानसभा सीट से जम्मू कश्मीर पिपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अगा सैयद मुंताजिर मेहदी 17 में से 13 चरण की मतगणना के बाद 5240 मतों से आगे चल रहे है।

झारखंड की घटसिला विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन 13 वें चरण की वोटिंग के बाद 27 हजार 977 वोटों से आगे चल रहे है।

ओडिशा की नुआपाडा विधानसभा सीट से बीजेपी के जय धोलाकिया 73 हजार 139 मतों से आगे चल रहे है। उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। 26 में से 22 टेबल की काउंटिंग पूरी हो गई है।

तेलंगाना की जुबिली हिल्स विधानसभा सीट से कांग्रेस के नवीन यादव वी 24 हजार सात सौ 29 मतों से आगे चल रहे हैं।

मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट से मिजो नेशनल फ्रंट पार्टी से डॉ आर लालथंगलियाना 562 वोटों से चुनाव जीत गए।

पंजाब की तरणतारण विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू ने 12 हजार 91 मतों से जीत हासिल की।

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया 15 हजार 612 वोटों से जीत गए।

Created On :   14 Nov 2025 4:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story