बिहार में खान सर के बयान पर बवाल: पॉडकास्ट में 'जीजा' शब्द से बिफरी BJP, अब पूर्व मंत्री ने छात्रों से की ये अपील

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में पटना के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने एक पॉडकास्ट में 'जीजा' शब्द देकर विवादित बयान दिया था। इसे लेकर अब सियासी बवाल देखने को मिल रहा है। इस मामले पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने सोमवार को खान सर के बयान पर तीखा पलटवार किया है।
यह भी पढ़े -बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा-राजद के बीच सीधी लड़ाई, जनसुराज मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में
खान सर के बयान पर बिहार की सियासत गरम
पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान खान सर ने अपने असली नाम 'फैसल खान' को लेकर चर रहे विवाद पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, "जो मुझे जीजा मानता है, वही मुझे फैजल खान कहता है।"
खान सर के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने कहा, "सबसे पहले तो बाप उसका जीजा हो गया, उसकी मां भी जीजा बन जाएगी, बहन जीजा बन जाएगी, जिस तरह से उसने बयान दिया है हम समझते हैं कि उसको बिहार में घुसने नहीं देना चाहिए।"
यह भी पढ़े -संसद सत्र के दौरान लंबे समय तक भूख हड़ताल करना सही तरीका नहीं, चर्चा से निकले समाधान दिलेश्वर कामैत
बीजेपी विधायक ने बिहार के छात्रों से की ये अपील
इस दौरान बीजेपी विधायक ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि बिहार के छात्रों को ऐसे शिक्षकों का बहिष्कार करना चाहिए। हमने पहले ही कहा है कि वो फ्रॉड है। वो शिक्षक नहीं है नौटंकीबाज है। बीजेपी विधायक ने कहा कि बिहार के छात्रों को बरगलाने का काम करता है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। कानून कार्रवाई होनी चाहिए। वो गलत बयानबाजी करता है।
इससे पहले पूर्णीया सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने भी खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा बयान बिल्कुल शोभा नहीं देता। दोनों आदमी (खान और रौशन सर) विवाद को गहराते जा रहे हैं जो गलत है। मुझे लगता है कि ऐसी चीजों से बचना चाहिए। रौशन आनंद को भी बचना चाहिए और खान को भी बचना चाहिए।
Created On :   20 July 2026 7:27 PM IST












