Bihar News: पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर आरजेडी प्रत्याशी सूरजभान की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'हमारा कोई संबंध नहीं...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोकामा क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस पर ही आरजेडी उम्मीदवार और बाहुबली नेता सुरजभान सिंह की पत्नी की वीणा देवी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि, ये मामला दो प्रत्याशियों के बीच का है और इससे उनका और उनकी पार्टी का कोई भी लेना-देना नहीं है।
यह भी पढ़े -'जंगलराज' वालों का घोषणा पत्र झूठ, छल और गुमराह करने की कोशिशों से भरा है प्रधानमंत्री मोदी
वीणा देवी ने क्या कहा?
वीणा देवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि देखिए वो सब तो पुलिस अधिकारी जानेंगे क्या हो रहा या क्या करना है। इस पर हम लोग कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं। घटना दो प्रत्याशियों के बीच में हुआ है, इसमें हम लोग का कुछ भी लेना-देना नहीं है। देखिए वो सब प्रशासन और न्यायालय का मामला है, उसमें हम लोगों को कोई भी लेना देना नहीं है। चुनाव आयोग का हर चीज पर नजर है। उन्होंने अपने प्रचार पर प्रतिक्रिया दी, बहुत अच्छा चयल रहा है, ये परशुराम की धरती है और ये परशुराम की धरती की बहु है। जनता सब कुछ देख रही है, अगर कुछ भी गलत होता है तो परशुराम की धरती का अपमान होगा।
यह भी पढ़े -बिहार अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद डीजीपी ने कानून-व्यवस्था पर दिया संदेश, शांति बनाए रखने की अपील
अनंत सिंह हुए गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को जेडीयू उम्मीदवार और पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह को जन सुराज कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने गिरफ्तार होने की पुष्टि की थी और बताया था कि पुलिस इस केस में लगातार जांच जारी है और अनंत सिंह की गिरफ्तारी से मोकामा में भारी सियासी हलचल देखने को मिल रही है। सियासी हलचल इसलिए भी हो रही है, क्योंकि विधानसभा चुनाव के पहले ही माहौल में तनाव आ गया है।
Created On :   2 Nov 2025 2:58 PM IST













