बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए की बंपर जीत पर नेताओं की प्रतिक्रिया, पक्ष के नेता विकास को मान रहे है आधार, विपक्षी नेताओं ने नतीजों को बताया हेराफेरी

डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "बिहार की जनता ने जिस तरह से NDA को प्रचंड बहुमत दिया है और अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का फैसला किया है, उसके लिए मैं विशेष रूप से उन्हें धन्यवाद और बधाई देता हूं। बिहार में डबल इंजन सरकार को मजबूत करने का ऐसा क्षण आ गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम करेंगे, यह उन लोगों को जवाब है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य, NDA के कार्यकाल, जंगलराज के होने या न होने और प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में बिहार कितना है, इस पर सवाल उठाते थे, पांच दलों का यह गठबंधन एक विजयी संयोजन है।
यह भी पढ़े -बिहार में मिली करारी हार के बीच कांग्रेस के लिए राजस्थान से आई अच्छी खबर, अंता उपचुनाव में मिली जीत
केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने परिवार और पार्टी नेताओं के साथ जश्न मनाया। उनकी पार्टी ने अब तक एक सीट जीती है और 18 सीटों पर आगे चल रही है।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बिहार में NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "हम बहुत खुश हैं और हमें मालूम था कि हम बिहार में जीतने वाले हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं...आने वाले दिनों में हम पश्चिम बंगाल में भी जीतेंगे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार में NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, आज बिहार की जनता ने विकास, प्रधानमंत्री मोदी और NDA पर अपनी मुहर लगाकर उन्हें प्रचंड बहुमत दिया है। लोग अब काम के आधार पर वोट देते हैं, जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा करते हुए वहां एक बार फिर NDA की सरकार बनाई है। मैं बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जहां भी चुनाव होने हैं, वहां लोग कांग्रेस के झूठ और छल को नकारने के लिए तैयार हैं।
भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर कहा, "हारने के बाद तो ब्लेम गेम शुरू ही होता है। अगर हार के कारणों का विश्लेषण करें तो बात समझ में आए लेकिन हारने के बाद आरोप लगाना, कांग्रेस पार्टी की हताशा को पूरी तरीके से प्रदर्शित करता है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिहार में NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "मैं बिहार भाजपा और एनडीए गठबंधन को बधाई देता हूं। यह जीत बिहार की जनता के प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास का प्रमाण है, महिलाओं और युवाओं समेत समाज के सभी वर्गों ने जाति व्यवस्था को तोड़कर एनडीए को जीत दिलाई है। जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया है,AIMIM और सभी वामपंथी दलों की संयुक्त सीटें कांग्रेस से ज़्यादा हैं, बिहार में कांग्रेस का सफाया हो गया है; एक तरह से उनके प्रचार अभियान को करारा जवाब मिला है।
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार में NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा,बिहार के लोगों ने विकास के लिए वोट दिया है। जनता ने विकास पर मुहर लगाई है और आगे के पांच साल इस विकास को और बढ़ाने पर मुहर लगाई है। नीतीश कुमार टाइगर हैं; लोगों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके काम पर मुहर लगाई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "मुझे जो शक था वो सच निकला, ये पूरा खेल हेरफेर की गई वोटर लिस्ट और हेरफेर किए गए EVM का है, जंगलराज 2005 में खत्म हो गया, उसके बाद कहां है?
Created On :   14 Nov 2025 5:54 PM IST













