लॉकडाउन उल्लंघन: गोपालगंज जाने की जिद पड़ी भारी, राबड़ी और तेजस्वी पर मामला दर्ज

Bihar: Rabri, Tejashwi booked for lockdown violation
लॉकडाउन उल्लंघन: गोपालगंज जाने की जिद पड़ी भारी, राबड़ी और तेजस्वी पर मामला दर्ज
लॉकडाउन उल्लंघन: गोपालगंज जाने की जिद पड़ी भारी, राबड़ी और तेजस्वी पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के गोपालगंज जिले में तिहरे हत्याकांड में आरोपी जदयू विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन और गोपालगंज जाने की जिद करना राजद नेताओं के लिए महंगा पड़ गया। लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में राजद के शीर्ष नेताओं सहित 92 लोगों के खिलाफ पटना के सचिवालय थाना में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बिना प्रशासन की अनुमति के 10 सकरुलर रोड से अपने काफि ले के साथ गोपालगंज जाने की कोशिश करने और लॉकडाउन के उल्लंघन करने के आरोप में राजद के शीर्ष नेताओं सहित 92 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सचिवालय थाने में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित 32 नामजद व राजद के 60 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तेजस्वी यादव राजद के अन्य विधायकों के साथ गोपालगंज जाने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर कई घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा था।

इधर, गोपालगंज के हथुआ थाना में भी गोपालगंज के बरौली विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक मोहम्मद नेमतुल्लाह और जिला राजद अध्यक्ष राजेश कुशवाहा सहित 13 नामजद व 60 अज्ञात राजद कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इन पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप है। ये सभी लोग रूपनचक गांव में शुक्रवार को धरने पर बैठे थे।

 

Created On :   30 May 2020 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story