बिहार चुनाव में जीत का पार्टी मुख्यालय पर जश्न मनाएगी भाजपा, मोदी भी होंगे शामिल

BJP, Modi will also celebrate victory in Bihar election at party headquarters
बिहार चुनाव में जीत का पार्टी मुख्यालय पर जश्न मनाएगी भाजपा, मोदी भी होंगे शामिल
बिहार चुनाव में जीत का पार्टी मुख्यालय पर जश्न मनाएगी भाजपा, मोदी भी होंगे शामिल
हाईलाइट
  • बिहार चुनाव में जीत का पार्टी मुख्यालय पर जश्न मनाएगी भाजपा
  • मोदी भी होंगे शामिल

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत से मिली जीत और अन्य राज्यों के उपचुनावों में भारी सफलता को लेकर यहां दीनदयाल उपाध्याय रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पर बुधवार को फिर से जश्न का कार्यक्रम होगा। मंगलवार को देर रात तक नतीजों की तस्वीर साफ न होने से कार्यक्रम ऐन वक्त पर स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में बुधवार शाम पांच बजे से पार्टी मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां होंगी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा शाम पांच बजे पार्टी मुख्यालय पर पहुंचेंगे, जबकि शाम छह बजे प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंच सकते हैं। इस दौरान कार्यकतार्ओं को शीर्ष नेता संबोधित कर उत्साह बढ़ाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत से एनडीए को मिली जीत और यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के उपचुनावों में मिली शानदार सफलता पर पार्टी नेता प्रतिक्रिया देंगे।

एनएनएम-एसकेपी

Created On :   11 Nov 2020 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story