कांग्रेस ने किया झारखंड में 2024 का रोडमैप तैयार, जेएमएम के साथ गठबंधन में लड़ सकते हैं चुनाव

Congress prepared the roadmap for 2024 in Jharkhand, may contest elections in alliance with JMM
कांग्रेस ने किया झारखंड में 2024 का रोडमैप तैयार, जेएमएम के साथ गठबंधन में लड़ सकते हैं चुनाव
झारखंड कांग्रेस ने किया झारखंड में 2024 का रोडमैप तैयार, जेएमएम के साथ गठबंधन में लड़ सकते हैं चुनाव
हाईलाइट
  • झारखंड कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त हुए आपको 1 एक महीना पूरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड में कांग्रेस पार्टी ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है।

कांग्रेस महासचिव और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पार्टी ने झारखंड में एक कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन करने का फैसला किया है ताकि हेमंत सरकार के साथ सामंजस्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह रिवाइवल प्लान पर काम कर रही है। 2024 चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत बनाने के लिये स्थानीय स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। अगले 100 दिनों का रोडमैप तैयार किया गया है। मेनिफेस्टो से जुड़ी घोषणाओं को कैसे लागू किया जाए, इस पर काम किया जा रहा है।

सवाल- झारखंड कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त हुए आपको 1 एक महीना पूरा हो गया है। पिछले एक महीने में क्या कुछ किया और आगे का क्या रोडमैप बनाया है?

जवाब- पिछले एक महीना कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में कई जिला स्तरीय बैठक की, चिंतन शिविर आयोजित किया। इसके बाद अब कांग्रेस पार्टी ने 100 दिन का रोडमैप तैयार किया है। इसकी शुरूआत 5 मार्च से हो गई है अब इस पांच डिवीजन सम्मेलनों को अलग-अलग जिलों में 13 मार्च तक किया जायेगा। हजारीबाग के बाद दुमका, रांची डाल्टनगंज और जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। ये संगठन में बेहतर संवाद, 2024 चुनाव को नई दिशा दे सके, इसके लिए आयोजित किया जा रहा है। चिंतन शिविर में जो सार निकल कर आया उसको अमल करने के लिए क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

सवाल- राजस्थान और गुजरात में भी राज्य के बजट से पहले कांग्रेस पार्टी ने इस तरह के शिविर का आयोजन किया जैसा कि झारखंड में किया गया। राजस्थान से भी आप जुड़े थे वहां के प्रभारी रह चुके हैं, अब झारखंड के प्रभारी हैं। दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार है किस राज्य ने बेहतर बजट पेश किया?

जवाब- देखिए राजस्थान की गहलोत सरकार ने जब बजट पेश किया उस समय भी मैंने कहा था कि ये बहुत ही अच्छा, ऐतिहासिक और सकारात्मक बजट रहा। एक सर्वसमिका और एक विकासशील प्रदेश के लिए जो बजट होना चाहिए ऐसा बजट लेकर आई सरकार। कोरोना महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य में जो गति थम गई थी। उसका ख्याल रखते हुए ये बजट जनता के हित में पेश किया गया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के जैसे कि मनरेगा को लेकर कहा गया था। इस बजट में उसके अनुसार काम किया गया।

सवाल- बैठकें आयोजित की जा रही हैं। क्या कांग्रेस पार्टी झारखंड में मंत्रिमंडल फेरबदल करने जा रही है?

जवाब- झारखंड में कांग्रेस पार्टी की गठबंधन की सरकार है। कांग्रेस पार्टी से 4 मंत्री झारखंड मंत्रिमंडल में शामिल है। निश्चित रूप से आने वाले समय में उनके काम की समीक्षा की जाएगी, मूल्यांकन के बाद में अगर ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी सरकार में इससे बेहतर काम कर सकती थी तो जरूर इन मंत्रियों में बदलाव किया जाएगा। बैठकों के बाद कांग्रेस पार्टी सबसे पहले प्रदेश स्तर पर कई समन्वय समितियों का भी गठन करेगी। इसके बाद आगे की समीक्षा करेगी।

सवाल - झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ फिलहाल कांग्रेस के रिश्ते अभी कैसे हैं ? कॉमन मिनिमम ऐजेंडे के तहत जो गठबंधन हुआ था कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को झारखंड सरकार पूरी तरह से लागू करने में कितना सहयोग कर रही है ?

जवाब- हम पिछले कई साल से राज्य में गठबंधन में काम कर रहे हैं। अनेक कार्यों की शुरुआत हुई है, झारखंड की जनता से कांग्रेस ने जो वादा किया था वो गठबंधन की सरकार में ही पूरा करने का आश्वासन दिया था। हमें पूरा विश्वास है कि हम एक सफल गठबंधन साबित होंगे और आगे भी गठबंधन में काम करेंगे। हो सकता है कि साल 2024 का लोकसभा चुनाव भी कांग्रेस झारखंड में जेएमएम के साथ गठबंधन में लड़े। हम फिलहाल साथ हैं और साथ ही लड़ेंगे तो बेहतर होगा। लेकिन इस बारे में कुछ भी कहना अभी ठीक नहीं होगा। अगर जमीन पर कांग्रेस मजबूत होती है तो गठबंधन भी मजबूत होगा।

सवाल- यूक्रेन युद्ध में देशभर के जो छात्रों, भारतीय नागरिक फंसे हुए है वो किसी भी विषम परिस्थिति में संघर्ष करते हुए अन्य देशों के बॉर्डर तक आते है उसके बाद उन्हें वहां से निकाला जा रहा है। झारखंड में कांग्रेस की सरकार है क्या कदम उठाए जा रहे हैं सरकार की ओर से? या देश में मुख्य विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस की ओर से ?

जवाब- कुछ बातों के लिए तो मुझे बहुत-दु:ख है कि भारतीय नागरिकों को इतना संघर्ष करना पड़ रहा है। इसका पूर्व अनुमान होते हुए भी विदेश मंत्रालय, केंद्र सरकार की ओर से समय रहते सही कदम नहीं उठाया गया। ये बहुत दर्दनाक है। एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार को अपना पूरा समर्थन दे रही है। जहां भी केंद्र सरकार को कांग्रेस से सहयोग और अनुभव की आवश्यकता होगी पार्टी पूरी जिम्मेदारी से मदद को तैयार है। मेरी पूरी संवेदना छात्रों और वहां फंसे भारतीय नागरिकों के साथ है। केंद्र से मैं अपील करूंगा कि किसी भी तरह से वहां फंसे भारतीय नागरिकों को वतन वापस लाया जाए।

 

(आईएएनएस)

Created On :   6 March 2022 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story