तीसरे चरण में सबसे ज्यादा आपराधिक छवि मामले में सपा सबसे आगे, दूसरे नंबर पर बीजेपी

In the third phase, SP leads in most criminal cases, BJP at number two
तीसरे चरण में सबसे ज्यादा आपराधिक छवि मामले में सपा सबसे आगे, दूसरे नंबर पर बीजेपी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 तीसरे चरण में सबसे ज्यादा आपराधिक छवि मामले में सपा सबसे आगे, दूसरे नंबर पर बीजेपी
हाईलाइट
  • महिला उत्पीड़न
  • महिला हिंसा
  • रेप
  • छेड़खानी जैसे आपराधिक मामले दर्ज

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होने वाला है, इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होने वाली है। इस पूरे चरण में 627 प्रत्याशी मैदान में है। 11 उम्मीदवारों पर महिलाओं के उत्पीड़न, महिला हिंसा, रेप, छेड़खानी जैसे आपराधिक मामले दर्ज है।  दो प्रत्याशियों पर रेप के मामले चल रहे हैं। इनमें एक समाजवादी पार्टी और दूसरा प्रॉटिस्ट ब्लॉक नाम की पार्टी का उम्मीदवार है।

                                         

चुनावी  मैदान में उतरे करीब 25 फीसदी उम्मीदवार आपराधिक छवि वाले है। जिन पर कई धाराओं में गंभीर मामले दर्ज है। पहले के चरणों में आपराधिक छवि प्रत्याशी उतारने में सपा सबसे आगे थी, इस चरण में भी सपा सबसे टॉप पर है। 

                                       

                                         

 

1. लुईस खुर्शीद (कांग्रेस) :  फर्रुखाबाद से कांग्रेस की प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद पर सबसे ज्यादा 17 केस दर्ज हैं। लुईस पर धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े जैसे कई आरोप लगे हैं। उम्मीदवार पर कुल 73 धाराओं में मामले  दर्ज है। 

2. जुगेंद्र सिंह यादव (समाजवादी पार्टी) : एटा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव पर 11 प्रकरण दर्ज हैं। जुगेंद्र पर कुल 27 धाराओं में केस चल रहे हैं। इनमें 10 गंभीर आरोप हैं।  

3. हरिओम यादव (भाजपा) : फिरोजाबाद के सिरसागंज से भाजपा के प्रत्याशी हरिओम यादव पर कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

3. रामदास मानव (निर्दलीय) : फिरोजाबाद से निर्दलीय उम्मीदवार रामदास मानव पर 38 धाराओं में नौ मामले दर्ज हैं। इन पर महिला के साथ छेड़छाड़, दंगा भड़काने जैसे आरोप भी शामिल है।

                                                                           

सपा  प्रत्याशी  डॉ. राम प्रकाश कुशवाहा  पर बलात्कार का मामला दर्ज है । कानपुद देहात की अकबरपुर रनिया सीट से चुनाव लड़ रहे राम प्रकाश  पर कुल चार प्रकरण दर्ज है। गोविंदनगर सीट से प्रॉटिस्ट ब्लॉक नाम की पार्टी से चुनाव लड़ रहे संतोष कुमार गिरी पर भी रेप का मामला दर्ज है।  दो प्रत्याशियों पर हत्या का मामला चल रहा है।  18 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा चल रहा है। 

59 में से 26 विधानसभा सीटों को रेड अलर्ट जोन में शामिल किया गया है। मतलब इन सीटों पर तीन या इससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन चार सीटों से सबसे ज्यादा दागी 
 

Created On :   19 Feb 2022 9:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story