पार्टी कार्यकर्ता पर आया केजरीवाल की विधायक का दिल, रचाई शादी

Kejriwals MLAs heart came on party worker, got married
पार्टी कार्यकर्ता पर आया केजरीवाल की विधायक का दिल, रचाई शादी
नरिंदर कौर विवाह पार्टी कार्यकर्ता पर आया केजरीवाल की विधायक का दिल, रचाई शादी

डिजिटल डेस्क, संगरुर। पंजाब विधानसभा की सबसे कम उम्र की विधायक शादी के बन्धन में बंध गई हैं। आम आदमी पार्टी की 28 वर्षीय विधायक नरिंदर कौर ने पार्टी के कार्यकर्ता मनदीप सिंह लक्खेवाल को अपना जीवन साथी बनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं और नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। गौरतलब है कि नरिंदर कौर के पति मनदीप सिंह पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रेस सचिव रह चुके हैं। उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान नरिंदर कौर के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया था। शादी का कार्यक्रम पटियाला के बाबा पूरन दास के डेरे में संपन्न हुआ। यहां दोनों के आनंद कारज की रस्में निभाई गईं।

साधारण ढंग से संपन्न हुई शादी्

नरिंदर कौर का विवाह कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीकें से संपन्न हुआ। विवाह के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पंजाब में आप ने साधारण परिवारों से आने वाले उम्मीदवारों पर भरोसा जताकर चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें कामयाबी मिली और प्रदेश में आप की सरकार बनी। हमने भी साधारण परिवार के होने के नाते साधारण तरीके से शादी की। 
 
पहले से परिचित हैं दोनों परिवार 

जानकारी के मुताबिक नरिंदर और मनदीप सिंह के गांवों में 2 किलोमीटर का फासला है। नरिंदर जहां भराज गांव की रहने वाली हैं वहीं मनदीप सिंह लखेवाल गांव के निवासी हैं। शादी के मौके पर दोनों के परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि दोनों ही परिवार पहले से एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। 

सीएम भगवंत मान के सहयोग से राजनीति में आई नरिंदर कौर 

2014 के लोकसभा चुनाव में नरिंदर कौर ने भगवंत मान को अपने ही गांव के पोलिंग बूथ से जीत दिलाई थी। तभी से वह सुर्खियों में थी। नरिंदर कौर ने शुरूआत में आप के कार्यकर्ता के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में संगरुर सीट से आप का प्रत्याशी बनाया गया। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विजय इंदल सिंगला को 38 हजार वोटों से करारी मात दी। इस चुनाव में उनके खिलाफ बीजेपी के अरविंद खन्ना और अकाली दल के विनरजीत सिंह गोल्डी भी खड़े हुए थे।
 

Created On :   7 Oct 2022 2:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story