कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हो रही राजनीति, विधायकों के जोड़ने तोड़ने पर कांग्रेस और बीजेपी में तनाव

Politics happening on Congress MP Rahul Gandhis Bharat Jodo Yatra, tension between Congress and BJP over MLAs breaking ties
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हो रही राजनीति, विधायकों के जोड़ने तोड़ने पर कांग्रेस और बीजेपी में तनाव
मध्यप्रदेश कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हो रही राजनीति, विधायकों के जोड़ने तोड़ने पर कांग्रेस और बीजेपी में तनाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एक सप्ताह के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जाएगी। जैसे-जैसे यात्रा मध्यप्रदेश के नजदीक आ रही है वैसे वैसे ऑपरेशन लोटस 2 की चर्चा जोरों पर है। टाइगर स्टेट में कांग्रेस की यात्रा ने कांग्रेस और बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। 

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी कांग्रेस की यात्रा के बीच में ऑपरेशन लॉटस 2 को अंजाम दे सकती है। हालांकि बीजेपी के नेता ऐसा करने से मना कर रहे है। लेकिन इसे साफ तौर पर इनकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि मालवा निमाड़ और ग्वालियर के कुछ विधायक बीजेपी के संपर्क में होना बताया जा रहा है। बीजेपी ऐसा कर कांग्रेस की यात्रा को असफल करना चाहेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा के प्रभाव को कमजोर करने और प्रदेश में कांग्रेस की छवि को धूमिल करने के लिए विधायकों के जोड़-तोड़ करने के प्रयास में लगी हुई है। वहीं सुरक्षा को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर जोड़ो यात्रा को कमजोर करने को आरोप लगा रही है।

कांग्रेस में भी कई नेता अंदरूनी रूप से यात्रा में जिम्मेदारी को लेकर आमने सामने आ गए है। ग्वालियर में यात्रा के प्रभारी योगेंद्र सिंह तोमर और जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के बीच नाराजगी साफ तौर पर जगजाहिर हो चुकी थी। बात सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा देने तक आ गई थी। वहीं बुरहानपुर में स्वागत की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से छींनकर  बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को सौंप दी गई।  

राहुल गांधी की यात्रा पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में विधायकों के जोड़ने तोड़ने को लेकर बयानबाजी तेजी से हो रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी नेताओं को लेकर कहा था कि बीजेपी के ऐसे कई नेता कांग्रेस के संपर्क में जिन्हें भाजपा में टिकट मिलने की संभावना नहीं है, लेकिन हम अपने संगठन के सदस्यों को ही प्राथमिकता देंगे। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मालवा निमाड़ से 6, महाकौशल और बुंदेलखंड से 2-2 और ग्वालियर चंबल से 1 विधायक बीजेपी के संपर्क में है।  आपको बता दें कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मालवा निमाड़ इलाके से निकलेगी। जहां कांग्रेस को धक्का पहुंचाने के लिए बीजेपी कांग्रेस के कुछ विधायकों को तोड़ सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस के कुछ विधायक जो बीजेपी के संपर्क में है वह मंत्री और पैसे के चलते पाला बदल सकते है। दूसरी तरफ कुछ विश्लेषकों का मानना है कि आज भी कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह बनी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन लॉटस 2 के कारण कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भयभीत है और पार्टी ने अपने विधायकों को लेकर बाड़ेबंदी करना भी शुरू कर दिया है।  

 

Created On :   17 Nov 2022 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story