प्रियंका गांधी ने लालू यादव के सहारे भाजपा पर साधा निशाना

Priyanka Gandhi targets BJP with the help of Lalu Yadav
प्रियंका गांधी ने लालू यादव के सहारे भाजपा पर साधा निशाना
नई दिल्ली प्रियंका गांधी ने लालू यादव के सहारे भाजपा पर साधा निशाना
हाईलाइट
  • जो बीजेपी के आगे झुकता नहीं वो होता है प्रताड़ित प्रियंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने लालू यादव के सहारे भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो भी भाजपा के सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को न्याय जरूर मिलेगा। दरअसल पिछले दिनों झारखंड में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने चारा घोटाले के मामले में लालू यादव को पांचवें मामले में भी दोषी ठहराया गया था। फिलहाल लालू यादव पुलिस हिरासत में हैं। 21 फरवरी को उनको सजा सुनाई जाएगी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को इसी सिलसिले में ट्वीट कर कहा, भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

इससे पहले लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी उम्मीद जताई थी कि लालू यादव को न्याय जरूर मिलेगा। तेजस्वी ने कहा था कि जनता की अदालत में उनके पिता कभी भी गुनाहगार नहीं थे। सभी को कोर्ट का आदेश स्वीकार करना चाहिए और ये कोई आखिरी फैसला नहीं है।

 

(आईएएनएस)

Created On :   18 Feb 2022 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story