कांग्रेस को झटका,भाजपा में गए मैहर के श्रीकांत 

Shock to Congress, Maihar K. Srikanth to BJP
कांग्रेस को झटका,भाजपा में गए मैहर के श्रीकांत 
कांग्रेस को झटका,भाजपा में गए मैहर के श्रीकांत 

डिजिटल डेस्क  सतना। प्रदेश में विधानसभा के उपचुनावों की सरगर्मी के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए मैहर सीट के लिए पार्टी के प्रत्याशी रह चुके   श्रीकान्त चतुर्वेदी ने  शुक्रवार को  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुख्यमंत्री निवास में इस अवसर पर राज्यसभा सांसद और  पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहे। श्री चतुर्वेदी राजनैतिक नजरिए से श्री सिंधिया के करीबी माने जाते रहे हैं। उल्लेखनीय है, वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया था तब उन्हें भाजपा के नारायण त्रिपाठी ने मात्र 29 सौ 84 मतों से पराजित कर दिया था। नारायण को कुल 54 हजार 877 और श्रीकांत को 51 हजार 893 वोट मिले थे।
 

Created On :   26 Sep 2020 8:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story