गुजरात उपचुनाव कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील : रूपाणी

The last nail in the coffin of Gujarat by-election Congress: Rupani
गुजरात उपचुनाव कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील : रूपाणी
गुजरात उपचुनाव कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील : रूपाणी
हाईलाइट
  • गुजरात उपचुनाव कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील : रूपाणी

गांधीनगर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात उपचुनाव में आठों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों पर भारी मतों की बढ़त हासिल करने के बाद भाजपा नेता व राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि इस चुनाव ने जनता ने कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी है। कांग्रेस अब खत्म हो गई है।

रूपाणी ने मीडिया से कहा, गुजरात में 8 सीटों के लिए हुए उपचुनावों ने कांग्रेस के अंत को दर्शाया है और कांग्रेस के ताबूत पर आखिरी कील ठोंक दी गई। ये नतीजे आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के साथ ही 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की झलक दिखाने वाला ट्रेलर भी हैं।

रूपाणी ने कहा, हम सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में न केवल जीत रहे हैं, बल्कि कांग्रेस पर भारी अंतर से जीत रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति इतनी दयनीय है कि कुछ स्थानों पर वे निर्दलीय उम्मीदवारों से भी पीछे हैं। अब्दसा में, निर्दलीय उम्मीदवार के बाद कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर हैं।

रूपाणी ने कहा, यह न केवल भाजपा की जीत है, बल्कि यह जनता की जीत है, जिसने हम पर बहुत भरोसा जताया है। इस जीत के साथ ही राज्य विधानसभा में हमारी ताकत अब 111 सीटों की है।

वीएवी/एसजीके

Created On :   10 Nov 2020 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story