सियासत के मैदान में उतरे द ग्रेट खली, भाजपा का दामन थामा

Wrestler Great Khali joined BJP
सियासत के मैदान में उतरे द ग्रेट खली, भाजपा का दामन थामा
राजनीति में रेसलर सियासत के मैदान में उतरे द ग्रेट खली, भाजपा का दामन थामा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेसलर ग्रेट खली ने सियासत के मैदान में उतरकर सभी को चौका दिया है या यूं कहें कि राजनीति की गलियारों में खलबली मचा दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। द ग्रेट खली दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि, खली हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और उनका असली नाम दलीप सिंह राणा है।

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पहलवान खली ने क​हा कि, मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं... मुझे लगता है कि देश के लिए मोदी के रूप में सही प्रधानमंत्री मिला है। इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न देश के विकास के लिए उनके शासन का हिस्सा बनूं। भाजपा की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुआ।

Created On :   10 Feb 2022 7:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story