Bihar News: नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार के भविष्य पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'नीतीश कुमार ने निर्णय...'

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद सियासत गरमा गई है। सियासी गलियारों में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। साथ ही अलग-अलग नेताओं की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। 30 मार्च (सोमवार) को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस पर बयान दिया है। उनका कहना है कि कोई भी अगर दूसरे सदन में चुना जाता है तो एक सदन में पहले इस्तीफा देना होता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि नीतीश कुमार ने ये फैसला दबाव में लिया है। पत्रकारों ने उनसे निशांत कुमा के राजनीतिक भविष्य के बारे में भी पूछा है, जिस पर उन्होंने कहा है कि हम उन पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
निशांत कुमार को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव?
मीडिया ने पूछा कि निशांत कुमार का राजनीतिक भविष्य क्या है तो, इस पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम इस पर कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने आगे कहा है कि अगर कोई भी नौजवान राजनीति में आता है तो हम उसका स्वागत ही करेंगे।
यह भी पढ़े -एशिया में कम हो रहा तेल भंडार, जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट में अमेरिका और यूरोप को लेकर भी चेतावनी जारी
तेजस्वी ने साधा सरकार पर हमला
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि हम लोग पहले से ही कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार ने जो भी फैसला लिया है वो दबाव में लिया गया है। बीजेपी ने नीतीश कुमार को तो ठगा ही है, साथ ही बिहार की जनता को भी ठगने का काम किया है। हम शुरू से ही कहते आए हैं, कि जब भी बीजेपी सरकार आएगी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देगी। आज वही ही देखने को मिल रहा है। बीजेपी ने हर जगह कब्जा कर लिया है और अपनी सरकार बनाने में लगी है। उन्होंने आगे कहा कि अब आगे क्या होने वाला है नीतीश कुमार कब इस्तीफा देंगे, ये तो नहीं बता सकते हैं लेकिन बीजेपी ने उनको ठगा है।
Created On :   30 March 2026 2:49 PM IST
