बिहार समाचार: सफाई अभियान को लेकर PK ने पीएम मोदी पर फिर किया प्रहार, इससे पहले पलायन, सस्ता डेटा, बुलेट ट्रेन और बेरोजगारी को लेकर साध चुके है निशाना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिहार में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा प्रधानमंत्री ने तो आज से 10 साल पहले सफाई अभियान की बात की थी लेकिन कितनी सफाई हुई? कल बिहार के एक मंत्री हवाई जहाज से गए और उनका स्वागत करने के लिए पटना से गाड़ियों का काफिला गया। तो यह पेट्रोल बचाओ है या पेट्रोल खपाओ? इस तरह के प्रयासों का कोई असर नहीं होने वाला। जिस मोदी सरकार ने कहा कि हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहे हैं, वहां ऐसी स्थिति कैसे हो गई कि दो महीने के युद्ध से आपके यहां पेट्रोल, तेल, खाद्य की व्यवस्था नहीं है? उसपर प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि सोना मत खरीदें, खाना मत खाएं, यह कैसा विकास है? या तो उन्होंने जो भारत की तरक्की की बात की वह सही नहीं है, या जो अभी बोल रहे हैं वह सही नहीं है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अजय राय ने दी प्रतिक्रिया, वीडियो को बताया पूरी तरह से गलत
आपको बता दें ये कोई पहला मौका नहीं है जब पीके ने पीएम पर निशाना साधा है, इससे पहले प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री द्वारा 'सस्ता डेटा' देने के दावों पर तंज कसते हुए कहा था कि बिहारी युवाओं को सस्ता डेटा नहीं, बल्कि रोजगार चाहिए। एक बार पीएम को चुनौती देते हुए पीके ने कहा था कि बिहारियों के पलायन को रोकने के लिए अपनी योजनाएं स्पष्ट करों।
यह भी पढ़े -भारत-अमेरिका मिलकर वैश्विक भलाई के लिए काम करते रहेंगे, मार्को रुबियो से मुलाकात के बाद पीएम मोदी का संदेश
जन सुराज पार्टी के संस्थापक व राजनीतिक रणनीतिकार पीके ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने पीएम पर बिहार के विकास की अनदेखी का आरोप लगाया। पीके ने साफ कहा प्रधानमंत्री बिहार में रैलियां करते हैं और भाषण देते हैं, लेकिन बिहार के विकास, औद्योगिकरण और पलायन को रोकने के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए।
Created On :   24 May 2026 7:42 PM IST








