Bihar Election Results 2025: प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी हुई फेल, क्या नीतीश कुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी हुई फेल, क्या नीतीश कुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि क्या चुनाव जीतने के बाद बीजेपी उन्हें मुख्यमंत्री बनाएंगी?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने प्रचंड बहुमतों से सरकार में वापसी कर ली है। चुनाव के नतीजे आने के बात सभी नेताओं को होश उड़ गए थे। लेकिन इस प्रचंड जीत के बाद भी क्या एनडीए से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनेंगे, इस बात की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। क्योंकि मीडिया से चर्चा करते हुए चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि क्या चुनाव जीतने के बाद बीजेपी उन्हें मुख्यमंत्री बनाएंगी?

क्या बोले थे प्रशांत किशोर?

चर्चा के दौरान प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी की थी कि चुनाव के परिणाम आने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। ये बात उन्होंने मीडियाकर्मियों को एक कागज में लिखकर भी दे दी थी। ऐसे में अब जनता इस बात का इंतजार कर रही है कि नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं या नहीं।

जेडीयू 25 से ज्यादा नहीं जीत पाएंगी सीटें

राजनीतिक जानकर रहे प्रशांत किशोर ने कई पार्टियों को चुनाव जीताने में मदद की थी, लेकिन वह अपने पार्टी जन सुराज के लिए कुछ भी नहीं कर पाए, क्योंकि उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। प्रशांत किशोर ने अपनी चुनावी यात्रा के दौरान बिहार के कई मुद्दे जनता के सामने रखे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर जेडीयू 25 सीट से ज्यादा जीतती है तो वे राजनीति छोड़ देंगे। लेकिन यह दावा उनका फेल हो गया और जेडीयू 25 सीटों से तीन गुना ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। अब इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Created On :   15 Nov 2025 3:38 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story