अविश्वास प्रस्ताव: अमित शाह के लोकसभा में दिए गए भाषण पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कसा तंज, राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए भाषण पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, तो उस पर बहस करने की जरूरत थी, लेकिन उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाषण दिया है। बता दें कि शाह ने राहुल गांधी का नाम लिए बगेर उन पर जोरदार तंज कसा है।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी के आरोपों पर लोकसभा में अमित शाह भड़के, बिना नाम लिए डोकलाम और अक्साई चीन के मामले पर दिया जोरदार जबाव
प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद ने बताया कि अमित शाह ने अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण नहीं दिया है, बल्कि राहुल गांधी को लेकर दिया है। जबकि यह भाषण उन्होंने प्रस्ताव पर देना चाहिए था और विपष पर बोलना चाहिए था। उनका आगे कहना है कि शाह ने अपने संबोधन में अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। इसके बाद भी उन्हें स्पीकर ने नहीं रोका।
अमित शाह ने अपने भाषण में क्या कहा?
अमित शाह ने अपने भाषण के समय संसद में राहुल गांधी का संसदीय रिकॉर्ड पेश किया है। उन्होंने बताया कि 17वीं लोकसभा में राहुल गांधी की उपस्थिति 51 प्रतिशत रही। इसके अलावा, उन्होंने 16वीं लोकसभा में 52 फीसदी और 15वीं में 43 प्रतिशत की उपस्थित रही। उन्होंने बताया कि 16वीं लोकसभा में राहुल गांधी ने न राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लिया और न ही बजट पर चर्चा के लिए शामिल हुए। उन्होंने जैसे ही ये बात रखी तो कांग्रेस सांसदों ने हंगामा शुरु कर दिया।
यह भी पढ़े -'जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप...', राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह ने संसद में लगाया बड़ा आरोप
हमेशा विदेश के दौरे पर
शाह ने अपने भाषण में राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि बजट सत्रों के दौरान वो अक्सर विदेश के दौरे पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि वो जर्मनी, इंग्लैंड या सिंगापुर में है। वो यहां पर कैसे बोल सकते हैं। यहां पर कोई भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग का प्रवधान नहीं है।
उनका आगे कहना है कि सदन के पटल पर नियमों के तहत बोलना होता है। सदन स्पीकर के जरिए चलता है, जो नियम सबके लिए बराबर है। अगर आज हम यहां पर अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने आए है, तो माओवादी के मुद्दे पर नहीं बोलेंगे।
Created On :   12 March 2026 2:19 AM IST












