Keralam Politics: एक वक्त पर थे कट्टर विरोधी, आज एक साथ हंसते नजर आए...पूर्व सीएम पिनाराई के घर पहुंचे सतीशन

एक वक्त पर थे कट्टर विरोधी, आज एक साथ हंसते नजर आए...पूर्व सीएम पिनाराई के घर पहुंचे सतीशन
केरल में सत्ता बदलने के बाद एक बेहद खास पल देखने को मिला। नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पूर्व सीएम पिनाराई विजयन से मुलाकात की और दोनों नेताओं को काफी खुश देखा गया।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनन्तपुरम। केरलम की राजनीति से इस समय एक अलग तस्वीर सामने आई है। विधानसभा चुनाव में सत्ता बदलने के बाद भी वहां नेताओं के बीच सम्मान दिखाई दे रहा है। कांग्रेस की ओर से नए मुख्यमंत्री चुने गए वीडी सतीशन ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से उनके घर जाकर मुलाकात की। खास बात यह रही कि पिछले पांच सालों में दोनों नेता एक-दूसरे के बड़े राजनीतिक विरोधी रहे थे। इसके बावजूद मुलाकात के दौरान दोनों के चहरे पर काफी खुशी नजर आई। विजयन परिवार के साथ दरवाजे पर इंतजार करते नजर आए और सतीशन का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने साथ बैठकर चाय पर बातचीत भी की। इस मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

एक वक्त पर कैसे से दोनों के रिश्ते?

वीडी सतीशन ने 2021 से 2026 तक नेता विपक्ष रहते हुए पिनाराई विजयन सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन किए थे। कई मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच तीखी राजनीतिक लड़ाई भी देखने को मिली। लेकिन चुनाव नतीजों के बाद सतीशन खुद विजयन से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान विजयन ने बेहद सादगी और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया।

ग्रीन टी पर हुई बातचीत

जानकारी के मुताबिक, मुलाकात के दौरान पिनाराई विजयन ने अपने लिए ग्रीन टी मंगाई। इस पर सतीशन ने उनकी जीवनशैली की तारीफ की। विजयन चुनाव हारने के बाद सरकारी आवास छोड़ चुके हैं और फिलहाल किराये के घर में रह रहे हैं। अब केरल की राजनीति में दोनों नेताओं की भूमिकाएं बदल चुकी हैं। सतीशन मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, जबकि विजयन को विपक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

गुरु के परिवार से मिलकर हुए भावुक

पिनाराई विजयन से मिलने से पहले वीडी सतीशन कई अन्य नेताओं से भी मिले। इसके बाद वह दिवंगत पूर्व स्पीकर जी. कार्तिकयन के घर पहुंचे। कार्तिकयन को सतीशन का राजनीतिक गुरु माना जाता था। परिवार से मुलाकात के दौरान सतीशन भावुक नजर आए। कार्तिकयन की पत्नी ने कहा कि वह सतीशन को अपने बड़े बेटे जैसा मानते थे। इस मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

Created On :   15 May 2026 2:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story