UP Politics: शिवपाल सिंह ने घोसी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारे सपा चीफ ने लगाई मुहर, स्व. सुधाकर सिंह के बाद इनको बनाया उम्मीदवार

शिवपाल सिंह ने घोसी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारे सपा चीफ ने लगाई मुहर, स्व. सुधाकर सिंह के बाद इनको बनाया उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसके लिए समीकरण बनाने के साथ-साथ अटकलों और कयासों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच सपा नेता शिवपाल यादव ने घोसी उपचुनाव के लिए स्व. सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। शिवपाल सिंह ने कहा सुजीत सिंह, घोसी सीट पर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी बनाए गए हैं। उनके द्वारा लिए गए इस फैसले पर समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने मुहर लगा दी है।

अखिलेश यादव स्व.सुधाकर को लेकर क्या बोले?

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मऊ पहुंचने इस दौरान उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह जमीन से उठे हुए नेता थे। उनके व्यवहार में एक अपना पन झलकता था। उनकी राजनीतिक पकड़ भी बहुत मजबूत थी, हर परिस्थितियों का मुकाबला कर लेते थे। कन्नोज सांसद ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि जिस तरह सुधाकर जी हमसे जुड़े हुए थे, ठीक उसी तरह उनका परिवार और उनके बेटे भी हमारे साथ जुड़े रहेंगे।

अपनी नाकामी, अपनी कमियां छुपाने के लिए

इसके बाद एसआईआर पर बोलते हुए सपा चीफ ने कहा, अपनी नाकामी, अपनी कमियां छुपाने के लिए कराया जा रहा है। मैं यहां के लोगों से अपील करता हूं कि वोटर लिस्ट से अपना वोट कटने से बचाएं। कफ सिरप पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा अगर अपको खांसी हो जाए तो इसके लिए देसी दवा का इस्तेमाल कर लेना लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कफ सिरप से बचना। क्योंकि कुछ लोग इसमें मुनाफा कमा रहे हैं, ये वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया स्कीम है।

पिछली बार यहां से किसको जीत मिली थी?

शिवपाल सिंह के द्वारा लिए गए फैसले पर अखिलेश यादव की मुहर पर अब सवाल उठ रहे हैं कि भाजपा की क्या रणनीति होगी? इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के विषय में भाजपा ने अभी कोई रणनीति नहीं बनाई है। जानकारी के अनुसार BJP इस सीट पर उपचुनाव की तारीख नजदीक आने के बाद अपने प्रत्याशी का ऐलान कर सकती है। साल 2023 में इस सीट पर उपचुनाव हुए थे जिसमें भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरी ओर सपा नेता सुधाकर को बड़ी जीत मिली थी।

Created On :   2 Dec 2025 7:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story