'इंडिया' और 'भारत' की लड़ाई में फंसी सपा! खुलकर न विरोध न ही समर्थन कर पा रही, जानिए पूरा मामला

इंडिया और भारत की लड़ाई में फंसी सपा! खुलकर न विरोध न ही समर्थन कर पा रही, जानिए पूरा मामला
  • सपा के लिए बड़ा चैलेंज
  • इंडिया और भारत की लड़ाई में किसका देगी साथ?

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। देश में इन दिनों इंडिया बनाम भारत के नाम पर सियासी जंग छिड़ी हुई है। यह विवाद तब पैदा हुआ जब देश की राष्ट्रपति की ओर से जी20 देशों को न्योता भेजा गया था। जिसमें प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखा था। प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखे जाने पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर सवाल उठाया और कहा था कि, क्या अब देश का नाम बदलने की तैयारी चल रही है? ऐसा क्यों किया जा रहा है क्या मोदी सरकार बताएगी?

इस पूरे मामले पर बीजेपी का कहना है कि, इंडिया शब्द गुलामी का प्रतीक है जबकि भारत हमारी संस्कृति से सदा जुड़ा रहा है। बीजेपी के इस बयान पर विपक्षी गठबंधन काफी आक्रामक नजर आ रहा है। सभी एकजुट होकर इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन अलायंस की एक पार्टी खुल कर विरोध नहीं कर पा रही है। जिसका नाम समाजवादी पार्टी है। शायद यह एक कारण हो सकता है कि एक बार पहले वो भी इंडिया का नाम बदल कर भारत करने की बात कह चुकी है। इतना ही नहीं यूपी विधानसभा में प्रस्ताव भी ला चुकी है।

क्या है मामला?

साल 2004 में उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। उस समय सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव प्रदेश के सीएम थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान यूपी विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया था। जिसमें संविधान से इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की बात कही गई थी। मुलायम सरकार द्वारा विस में दिए गए प्रस्ताव में था, संविधान में 'इंडिया देट इज भारत' जो लिखा है उसे संशोधित करके 'भारत देट इज इंडिया' रखा जाए। मुलायम सरकार द्वारा यूपी विधानसभा में दिए गए प्रस्ताव तो पास हो गया लेकिन वो देश का नाम नहीं बदल पाए क्यों सिंह प्रधानमंत्री नहीं थे।

बीजेपी की आंखों में खटक रहा है 'इंडिया'

अब इसी को लेकर सपा जंग लड़ रही है क्योंकि इस मामले को वो पहले ही उठा चुकी है। बीजेपी के इस फैसले और बयान पर खुल कर विरोध भी नहीं कर पा रही है। सपा प्रवक्ता सुनील साजन का इस पूरे मामले पर कहना है कि हमारे लिए इंडिया, भारत और हिन्दुस्तान तीनों एक जैसे हैं। इनके नाम सुनते ही हमारे मन में गर्व का भाव आता है। सुनील ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए आगे कहा कि जैसे ही इंडिया गठबंधन बना बीजेपी को दिन में ही तारे नजर आने लगे हैं, उन्हें पता है कि दिल्ली में अगली सरकार इंडिया गठबंधन की बनने जा रही है। बीजेपी बीते 9 सालों में देश के गरीबों, किसानों और बेरोजगारों के लिए कोई काम नहीं किया है और अब कागज पर भारत नाम कर देने से वो 2024 में जीत नहीं जाएंगे। विपक्षी गठबंधन इंडिया का कहना है कि, जब से इंडिया अलयांस का गठन हुआ है तब से बीजेपी की आखों में इंडिया खटक रहा है जो साफतौर पर देखे जा सकते हैं।

Created On :   7 Sep 2023 5:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story