UP Politics: उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव ने किया बड़ा दावा, कहा- 'CM योगी सत्ता में कर रहे वापसी'

डिजिटल डेस्क, पटना। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादप ने एक बड़ा बयान दिया है। यह उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ा हुआ है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से सत्ता में वापसी करने वाले हैं। राज्य में भाजपा सरकार की हैट्रिक लगने वाली है। इसके साथ उन्होंने कहा कि वो समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने यह बयान मिर्जापुर के विंध्याचल में दर्शन के बाद दिया है।
यह भी पढ़े -वंदे मातरम पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी, आजादी के आंदोलन का गीत था, लेकिन किसी पर थोपा न जाए
'भाजपा की सत्ता में वापसी'
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर राजनीति गरमाई हुई है और सभी पार्टी सक्रिय हो गई है। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि राज्य में भाजपा मजबूत स्थिति में है और पार्टी का जनाधार मजबूत दिखाई दे रहा है।
क्या BJP से करेंगे गठबंधन?
तेजप्रताप यादव से पूछा गया कि क्या बीजेपी से गठबंधन करने वाले हैं। इस पर उन्होंने एक दिलचस्प बयान दिया है। उनका कहना है, "अगर मां की कृपा रही तो गठबंधन जरूर होगा।" उनके इस बयान से राजनीति हलकों में चर्चाएं हो सकती है।
यह भी पढ़े -अब छोटे शहरों से चमकेंगे बड़े सितारे, अलीगढ़ में 13,000 स्क्वायर मीटर में तैयार विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
अखिलेश यादव को लेकर दी प्रतिक्रिया
तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वो किसी हालत में उनका समर्थन नहीं करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिहार की राजनीति पर कहा कि नीतीश कुमार का पहले से तय था कि वह दिल्ली जाएंगे, लेकिन वह किस वजह से गए हैं। यह अभी भी राज बना हुआ है।
बताते चलें कि 2027 विधानसभा चुनाव है। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार दिल्ली से दौरा कर रहे हैं। इतना ही नहीं हाल ही में योगी कैबिनेट का विस्तार भी किया गया है। वहीं, बसपा सुप्रीम मायावती ने आज बड़ी बैठक की। जिसमें चुनाव को लेकर मंथन किया गया। वहीं, सपा ने भी कमर कर कस ली है और हाल ही में नोएडा से चुनाव का शंखनाद भी कर दिया है।
Created On :   24 May 2026 10:04 PM IST








