West Bengal Politics: TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने जिलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ममता बनर्जी से की ये अपील

TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने जिलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ममता बनर्जी से की ये अपील
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष दिखाई दे रहा है। टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बारासात जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान लिया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष दिखाई दे रहा है। टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बारासात जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान लिया है। जानकारी के मुताबिक, इसके पीछे चुनावी हार और कामकाज को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताते चलें बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना था।

IPAC की भूमिका पर उठाए सवाल

टीएमसी सांसद ने अपने एक बयान में कहा था कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान आईपीएसी की भूमिका पर सवाल उठाए थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए थे कि चुनाव के समय आईपीएसी टीम ने उनपर दबाव बनाने का प्रयास किया था, इस वजह से पार्टी के कामकाज के तरीकों पर असर पड़ा है।

इस्तीफा देते हुए क्या कहा?

काकोली घोष दस्तीदार ने अपने इस पद से इस्तीफा देते हुए कहा, "जिस तरह छोटे बच्चों ने चुनाव के दौरान हम पर दबाव डालने की कोशिश की थी, वो काम करने का सही तरीका नहीं है। मेरे क्षेत्र की सभी सीटों पर हमारी हार हुई है, इसलिए मैं इस्तीफा दे रही हूं।" अपने पत्र में उन्होंने बताया कि वो अपने क्षेत्र में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस पद से इस्तीफा दे रही है। उन्होंने आगे बताया कि हाल के दिनों में भ्रष्टचार और अपराध से जुड़ी घटनाओं ने जनता के बीच पार्टी की छवि खराब हुई है। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

TMC चीफ से की अपील

टीएमसी सांसद ने यह भी कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पार्टी को और अधिक ईमानदार, पारदर्शी और जिम्मेदार बनाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से अपील करते हुए कहा कि पुराने और अनुभवी नेताओं को साथ लाना होगा और आगे बढ़ना चाहिए, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके।

Created On :   24 May 2026 10:56 PM IST

Tags

Next Story