मंत्री -विधायक टकराव: उत्तरप्रदेश में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत को बीजेपी आलाकमान ने भेजा नोटिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत में हुए टकराव के बाद विधायक राजपूत की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने इसके लिए विधायक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर पार्टी उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है।
यह भी पढ़े -बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंड, जांच होने तक शामली कलेक्टर ऑफिस में रहेंगे अटैच
आपको बता दें विधायक लगातार सोशल मीडिया पर बीजेपी छोड़कर सपा में जाने की बात भी जोरों शोरों से चल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें 30 जनवरी को महोबा भ्रमण के दौरान विधायक ने जलशक्ति मंत्री का काफिला रोक लिया था, दोनों ही नेताओं के बीच इस दौरान झड़पें भी देखने को मिली। झड़प के बाद मामला पार्टी आलाकमान तक पहुंचा। काफिला रोकने वाले चरखारी विधायक के तेवर अभी भी नरम नहीं हुए हैं।
यह भी पढ़े -2022 की हार का बदला लेगी सपा! यूपी के इस हाईप्रोफाइल क्षेत्र को करेगी टारगेट, BJP के दबदबे पर अखिलेश यादव फेरेंगे पानी
विधायक के पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कार्रवाई से बचाने के लिए सोशल मीडिया का खूब उपयोग किया जा रहा है। पिता ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विधायक बेटे के लिए महादेव से सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की और लिखा कि कोई भी खुद को पार्टी से ऊपर न समझे। हालांकि उन्होंने इस पोस्ट को कुछ समय बाद हटा दिया था। वो अपने विधायक बेटे को निर्दोष बता रहे है। पूर्व सांसद के काफी प्रयास के बाद भी प्रदेश नेतृत्व ने विधायक को नोटिस भेज दिया। चरखारी विधानसभा सीट लोधी बाहुल्य सीट है। संसदीय चुनाव में भी हमीरपुर-महोबा लोकसभा सीट से अजेंद्र सिंह लोधी सपा से सांसद निर्वाचित हुए।
Created On :   7 Feb 2026 5:47 PM IST













