कोविड-19 के कारण बर्लिन मैराथन रद्द

Berlin Marathon canceled due to Kovid-19
कोविड-19 के कारण बर्लिन मैराथन रद्द
कोविड-19 के कारण बर्लिन मैराथन रद्द

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। इस साल करोनावायरस के कारण बर्लिन मैराथन का आयोजन नहीं किया जाएगा। आयोजकों ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 1974 के बाद से यह पहली बार हुआ है कि मैराथन रद्द की गई है। मैराथन 26 और 27 सितंबर को होनी थी, लेकिन आयोजकों ने बताया कि इस साल वैकल्पिक तारीख ढूंढना संभव नहीं है।

आयोजकों ने बताया कि जितने भी पंजीकृत खिलाड़ी हैं वो या तो अपनी जगह अगले साल के लिए सुरक्षित करा सकते हैं या रिफंड के लिए अर्जी दे सकते हैं। बर्लिन सीनेट ने अप्रैल की शुरुआत में सभी बड़े आयोजनों पर पाबंदी लगा दी थी। इससे पहले 11 नवंबर को होने वाली न्यूयार्क सिटी मैराथन भी रद्द कर दी गई थी।

 

Created On :   25 Jun 2020 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story