हॉकी प्रो लीग : जर्मनी की महिला व बेल्जियम की पुरुष टीम को मिली जीत

Hockey Pro League: Germanys Womens and Belgiums Mens Team Wins
हॉकी प्रो लीग : जर्मनी की महिला व बेल्जियम की पुरुष टीम को मिली जीत
हॉकी प्रो लीग : जर्मनी की महिला व बेल्जियम की पुरुष टीम को मिली जीत
हाईलाइट
  • हॉकी प्रो लीग : जर्मनी की महिला व बेल्जियम की पुरुष टीम को मिली जीत

डिजिटल डेस्क, डुसेलडोर्फ। करीब छह महीने तक स्थगित रहने के बाद एफआईएच हॉकी प्रो लीग की मंगलवार से शुरुआत हो गई, जहां जर्मनी की महिला और बेल्जियम की पुरुष हॉकी टीमों ने अपने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। जर्मनी की महिला टीम ने बेल्जियम को 2-0 से मात दी। जर्मनी के लिए नाओमी हेइन और लीना मिशील ने गोल किए।

पुरुष वर्ग के मैच में मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम ने जर्मनी की टीम को 6-1 से करारी मात दी। बेल्जियम के लिए अलेक्जेंडर हेंड्रिक, विलियम गिस्लेन और निकोलस डी केर्पेल ने पहले हाफ में गोल किए। दूसरे हाफ में एंटोनी किना और लोइक लुइपर्ट ने गोल किए। जर्मनी के लिए एकमात्र गोल लुका वाइंडफेडर ने गोल किया।

 

 

Created On :   23 Sep 2020 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story