IPL 2018: बैन लगने से भारतीय फैंस के गुस्से से बच गए स्मिथ और वॉर्नर- इयान चैपल

Ian Chappell on Steve Smith, David Warner ban in IPl 2018 for ball tampering
IPL 2018: बैन लगने से भारतीय फैंस के गुस्से से बच गए स्मिथ और वॉर्नर- इयान चैपल
IPL 2018: बैन लगने से भारतीय फैंस के गुस्से से बच गए स्मिथ और वॉर्नर- इयान चैपल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉल से छेड़छाड़ (बॉल टेंपरिंग) मामले में 1-1 साल का प्रतिबंध झेल रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को लेकर एक बयान सामने आया है। यह बयान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने दिया है। चैपल ने कहा कि बॉल टेंपरिंग के बाद स्मिथ और वॉर्नर को इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2018 से भी बाहर कर दिया गया है। BCCI के इस प्रतिबंध का हम स्वागत करते हैं। इस प्रतिबंध के बाद ये दोंनो ही खिलाड़ी अब भारतीय जनता के गुस्से से भी बच जाएंगे।

इयान चैपल ने लिखा, ‘... IPL में प्रतिबंध के कारण भले ही इन दोनों को बहुत अधिक वित्तीय नुकसान होगा, लेकिन इससे वे भारतीय जनता के गुस्से से भी बच सकते हैं, क्योंकि गेंद से छेड़खानी विवाद अभी तरोताजा है। अगर यह इस बात का संकेत है कि BCCI अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत खराब व्यवहार पर कड़ा रवैया अपना रहा है तो यह स्वागतयोग्य कदम भी है।’

चैपल ने आगे लिखा, ‘विश्वभर में क्रिकेटरों का व्यवहार इस हद तक गिर गया है, इसके लिए CA और ICC को भी इस सच्चाई स्वीकारते हुए कुछ दोष को स्वीकार करना ही होगा। CA और ICC दोनों ही मैदान के अंदर खिलाड़ियों के दुर्व्यवहार पर लगाम लगाने में नाकाम रहे, जिसके कारण खेल की छवि खराब हुई है।’

चैपल ने आगे लिखा है, ‘इसका (BCCI) शासन पिछले कुछ वर्षों में प्रभावशाली नहीं रहा और अगर इस नवीनतम कदम से क्रिकेट प्रशासकों का रवैया बदलता है तो केप टाउन की आपदा को पूरी तरह से काला अध्याय नहीं माना जाएगा।’ उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ICC भी कुछ हद तक दोषी हैं।

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में बॉल से छेड़खानी के मामले में शामिल होने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगा दिया। जिसके बाद BCCI ने भी इन दोनों को इंडियन प्रीमियर लीग से प्रतिबंधित कर दिया। इस मामले में शामिल कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर भी CA ने 9 महीने का प्रतिबंध लगाया है।

Created On :   1 April 2018 1:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story