Ind Vs NZ WTC Final: न्यूजीलैंड बनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन, भारत को 8 विकेट से हराया, जेमिसन प्लेयर ऑफ द मैच

India Vs New Zealand WTC Final LIVE Score virat kohli rohit sharma ken williamson ind vs nz
Ind Vs NZ WTC Final: न्यूजीलैंड बनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन, भारत को 8 विकेट से हराया, जेमिसन प्लेयर ऑफ द मैच
Ind Vs NZ WTC Final: न्यूजीलैंड बनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन, भारत को 8 विकेट से हराया, जेमिसन प्लेयर ऑफ द मैच
हाईलाइट
  • जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य रखा था
  • न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

डिजिटल डेस्क, साउथैम्पटन। साउथैम्पटन में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे किवियों ने आसानी से हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन केन विलियम्सन ने बनाए। उन्होंने 89 गेंदों में 52* रन की पारी खेली। रॉस टेलर ने भी नाबाद 47 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने 44 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद 96 रन की नाबाद पार्टनरशिप की।

Image

दूसरी पारी के 31वें ओवर में रॉस टेलर को जीवनदान भी मिला। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बॉल पर स्लिप में टेलर का आसान कैच चेतेश्वर पुजारा ने छोड़ा। इस समय टेलर 26 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत के लिए अश्विन एक मात्र गेंदबाज रहे जिन्होंने दूसरी पारी में दो विकेट चटकाए।

91 साल के इतिहास में न्यूजीलैंड टीम ने पहली बार कोई ICC वर्ल्ड कप जीता है। न्यूजीलैंड ने 10 जनवरी 1930 को अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। तब से कोई वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी थी। काइल जेमिसन को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जेमिसन ने पहली पारी में भारत के 5 विकेट चटकाए थे। दूसरी पारी में भी उन्हें 2 विकेट मिले।

Image

दूसरी पारी में टीम इंडिया 170 रन पर ऑलआउट
रिजर्व डे पर खेल गए इस मैच में टीम इंडिया दूसरी पारी में 170 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 41 रन ऋषभ पंत ने बनाए। पंत के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 4 विकेट चटकाए। बोल्ट को 3, जेमिसन को 2 और वेगनर को 1 विकेट मिला।

रिजर्व डे पर भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम इंडिया 7 रन ही जोड़ सकी थी कि तीसरा विकेट गिर गया। काइल जेमिसन ने विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच कराकर कोहली (13) को आउट किया। 72 के स्कोर पर जेमिसन ने ही भारत को चौथा झटका दिया। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को 15 रन पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। 109 के स्कोर पर 5वें विकेट को रूप में अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। 

142 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा। इस बार नील वैगनर ने रवींद्र जडेजा को 16 रन पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। ट्रेंट बोल्ट ने ऋषभ पंत (41) को आउट कर 7वां झटका दिया। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने रविचंद्रन अश्विन (7) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत का 9वां विकेट मोहम्मद शमी (13) के रूप में गिरा। उन्हें टिम साउदी ने आउट किया। साउदी ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर बुमराह को आउट कर भारत की पूरी पारी का समेट दिया।

5 दिन का खेल
ICC ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया था। बारिश के कारण मैच का पहला और चौथा दिन धुल गया था। दूसरे दिन टॉस हुआ था। टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 217 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 49 और विराट कोहली ने 44 रन की पारी खेली। कीवी ऑलराउंडर काइल जेमिसन ने 5 विकेट झटके।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 5वें दिन 249 रन पर सिमट गई। टीम के ओपनर डेवॉन कॉनवे ने 54 और कप्तान केन विलियम्सन ने 49 रन की पारी खेली थी। भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 4 और ईशांत शर्मा ने 3 विकेट झटके। अश्विन ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट चटकाया।

दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 24 रन पर ही शुभमन गिल के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था। तेज गेंदबाज टिम साउदी ने गिल को 8 रन पर LBW किया। 51 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका भी साउदी ने ही दिया। उन्होंने रोहित को 30 रन पर LBW किया।

स्कोरकार्ड:

भारत पहली पारी:

Batsmen Dismissals Runs Balls Fours Sixes
Rohit Sharma c Southee b Jamieson 34 68 6 0
Shubman Gill c Watling b Wagner 28 64 3 0
Cheteshwar Pujara lbw b Boult 8 54 2 0
Virat Kohli lbw b Jamieson 44 132 1 0
Ajinkya Rahane c Latham b Wagner 49 117 5 0
Rishabh Pant c Latham b Jamieson 4 22 1 0
Ravindra Jadeja c Watling b Boult 15 53 2 0
R Ashwin c Latham b Ashwin 22 24 3 0
Ishant Sharma c Taylor b Jamieson 4 16 0 0
Jasprit Bumrah lbw b Jamieson 0 1 0 0
Mohammed Shami not out 4 1 1 0
           
  Total: 217-10 in 92.1 Overs        
           
Bowler Overs Maiden Runs Wickets  
Tim Southee 22 6 64 1  
Trent Boult 21.1 4 47 2  
Kyle Jamieson 22 12 31 5  
Colin de Grandhomme 12 6 32 0  
Neil Wagner 15 5 40 2

Fall of Wickets: 62-1 (Rohit, 20.1), 63-2 (Shubman Gill, 24.3), 88-3 (Pujara, 40.2), 149-4 (Kohli, 67.4), 156-5 (Pant, 73.4), 182-6 (Rahane, 78.4), 205-7 (Ashwin, 85.5), 213-8 (Ishant, 91.4), 213-9 (Bumrah, 91.5), 217-10 (Ravindra Jadeja, 92.1)

न्यूजीलैंड पहली पारी:

Batsmen Dismissals Runs Balls Fours Sixes
Tom Latham c Kohli b Ashwin 30 104 3 0
Devon Conway c Shami b Ishant 54 153 6 0
Kane Williamson c Kohli b Ishant 49 177 6 0
Ross Taylor c Gill b Shami 11 37 2 0
Henry Nicholls c Rohit b Ishant 7 23 1 0
BJ Watling b Shami 1 3 0 0
Colin de Grandhomme lbw b Shami 13 30 1 0
Kyle Jamieson c Bumrah b Shami 21 16 0 1
Tim Southee b Jadeja 30 46 1 2
Neil Wagner c Rahane b Ashwin 0 5 0 0
Trent Boult not out 7 8 1 0
           
  Total: 249-10 in 99.2 Overs        
           
Bowler Overs Maiden Runs Wickets  
Ishant Sharma 25 9 48 3  
Jasprit Bumrah 26 9 57 0  
Mohammed Shami 26 8 76 4  
R Ashwin 15 5 28 2  
Ravindra Jadeja 7.2 2 20 1  

Fall of Wickets: 70-1 (Latham, 34.2), 101-2 (Conway, 48.4), 117-3 (Ross Taylor, 63.1), 134-4 (Henry Nicholls, 69.3), 135-5 (Watling, 70.2), 162-6 (de Grandhomme, 82.1), 192-7 (Jamieson, 86.6), 221-8 (Williamson, 93.6), 234-9 (Wagner, 96.3), 249-10 (Southee, 99.2)

भारत दूसरी पारी:

Batsmen Dismissals Runs Balls Fours Sixes
Rohit Sharma lbw b Southee 30 81 2 0
Shubman Gill lbw b Southee 8 33 0 0
Cheteshwar Pujara c Taylor b Jamieson 15 80 2 0
Virat Kohli c Watling b Jamieson 13 29 0 0
Ajinkya Rahane c Watling b Boult 15 40 1 0
Rishabh Pant c Nicholls b Boult 41 88 4 0
Ravindra Jadeja c Watling b Wagner 16 49 2 0
R Ashwin c Taylor b Boult 7 19 0 0
Mohammed Shami c Latham b Southee 13 10 3 0
Ishant Sharma not out 1 6 0 0
Jasprit Bumrah c Latham b Southee 0 4 0 0
           
  Total: 170-10 in 73 Overs        
           
Bowler Overs Maiden Runs Wickets  
Tim Southee 19 4 48 4  
Trent Boult 15 2 39 3  
Kyle Jamieson 24 10 30 2  
Neil Wagner 15 2 44 1

Fall of Wickets: 24-1 (Shubman Gill, 10.4), 51-2 (Rohit, 26.5), 71-3 (Kohli, 35.5), 72-4 (Pujara, 37.3), 109-5 (Rahane, 49.6), 142-6 (Ravindra Jadeja, 62.5), 156-7 (Pant, 69.2), 156-8 (Ashwin, 69.4), 170-9 (Shami, 72.2), 170-10 (Bumrah, 72.6)

न्यूजीलैंड दूसरी पारी:

Batsmen Dismissals Runs Balls Fours Sixes
Tom Latham st Pant b Ashwin 9 41 0 0
Devon Conway lbw b Ashwin 19 47 4 0
Kane Williamson not out 52 89 8 0
Ross Taylor not out 47 100 6 0
           
           
  Total: 140-2 in 45.5 Overs        
           
Bowler Overs Maiden Runs Wickets  
Ishant Sharma 6.2 2 21 0  
Mohammed Shami 10.5 3 31 0  
Jasprit Bumrah 10.4 2 29 0  
R Ashwin 10 5 17 2  
Ravindra Jadeja 6 1 20 0

Fall of Wickets: 33-1 (Tom Latham, 13.3), 44-2 (Devon Conway, 17.2)

टेस्ट चैंपियनशिप की प्राइज मनी

  • विजेता टीम-11.71 करोड़ 
  • उपविजेता टीम-05.85 करोड़

इसके अलावा विजेता टीम को ट्रॉफी के तौर पर चैंपियनशिप गदा।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम, डेवॉन कोनवे, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कोलिन डि ग्रैंडहोम, काइल जेमिसन, टिम साउदी, नील वैगनर और ट्रेंट बोल्ट

Created On :   19 Jun 2021 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story