Live India vs Sri Lanka: श्रीलंका के गिरे 9 विकेट, भारत को दिया 276 रनों का टारगेट

Live India vs Sri Lanka: श्रीलंका के गिरे 9 विकेट, भारत को दिया 276 रनों का टारगेट
हाईलाइट
  • वनडे सीरीज का दूसरा मैच

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। भारत और श्रीलंका (India vs sri lanka) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच शुरू हो चुका है। कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पहली पारी खत्म, भारतीय गेंदबाजों ने झटके 9 विकेट, 275 रनों पर सिमटी श्रीलंका, जीत के लिए भारत को बनाने होंगे 276 रन

 

टीम इंडिया ने श्री लंका को पांचवा झटका दिया है। युजवेंद्र चहल ने श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को आउट कर दिया है। वह 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

भारतीय टीम ने श्रीलंका को चौथा झटका देते हुए धनंजय डिसिल्वा को आउट कर दिया है। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 134 के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। 27.2 ओवर के बाद उसका स्कोर 134-4 है।

भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका को तीसरा झटका देते हुए अविष्का फर्नांडो को आउट कर दिया है। वह 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 124 के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा है। 25 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 124-3 है।

श्रीलंका ने 18 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन हासिल किए। अविष्का 37 और धनंजय 9 रन पर खेल रहे हैं।

युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी के साथ श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। चहल ने अगली ही गेंद पर भानुका राजपक्षे को आउट किया। 77 के स्कोर पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा और 13.3 ओवर के बाद उसका स्कोर 77-2 है।

टीम इंडिया को पहली सफलता हाथ लगी और मिनोड भानुका आउट हो गए हैं। भानुका 36 रन पर आउट हुए। 13.2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 77-1 है।

दूसरे वनडे में श्रीलंका की शानदार शुरुआत में टीम ने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिए हैं। अविष्का फर्नांडो 27 और मिनोड भानुका 28 रन पर खेल रहे हैं।

श्रीलंका के अविष्का फर्नांडो और मिनोड भानुका ने तेज शुरुआत की। दोनों के बीच महज 6 ओवर में 38 रनों की बढ़त दिलाई।

श्रीलंका ने अपनी पारी की शुरआती करते हुए अपनी ओर से अविष्का धनुका और मिनोद भानुका को क्रीज पर उतरा। वहीं भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

भारत  
पृथ्वी साव, शिखर धवन, ईशान किशन, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका 
अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंडु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, दुष्मंता चमीरा, लक्षण सनदाकन, कसुन रजीता

Video source: All In One Gaming

Created On :   20 July 2021 10:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story