IPL-13 : लोकेश राहुल ने लगाया इस सीजन का पहला शतक

IPL-13: Lokesh Rahul hits his first century of this season
IPL-13 : लोकेश राहुल ने लगाया इस सीजन का पहला शतक
IPL-13 : लोकेश राहुल ने लगाया इस सीजन का पहला शतक
हाईलाइट
  • आईपीएल-13 : लोकेश राहुल ने लगाया इस सीजन का पहला शतक

डिजिटल डेस्क, दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने गुरुवार को आईपीएल-13 का पहला शतक जमाया। राहुल ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शतक जमाया। राहुल ने 69 गेंदों पर नाबाद 132 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 चौके और सात छक्के लगाए।

यह राहुल के आईपीएल करियर का दूसरा शतक है। राहुल ने 2019 में अपना पहला आईपीएल शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ जमाया था। राहुल से पहले इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर उनकी ही टीम के मयंक अग्रवाल के नाम था। मंयक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 89 रन बनाए थे। राहुल को इस पारी में विराट कोहली ने दो जीवनदान दिए।

Created On :   24 Sep 2020 5:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story