क्रिकेट: धोनी BCCI की कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर, किसी भी Grade में नहीं मिली जगह

क्रिकेट: धोनी BCCI की कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर, किसी भी Grade में नहीं मिली जगह
हाईलाइट
  • BCCI ने खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट की घोषणा की
  • धोनी को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के किसी भी ग्रेड में शामिल नहीं किया गया

डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस साल की सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है। BCCI ने गुरुवार को अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक की समय अवधि के लिए टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट की घोषणा की है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी को किसी भी Grade में शामिल नहीं किया गया है। कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत भुमराह को Grade-A+ में रखा गया है। 

इस साल बोर्ड ने 27 खिलाड़ियों के साथ करार किया है। जिसमें Grade-A+ में 3, Grade-A में 11, Grade-B में 5 और Grade-C में 8 खिलाड़ियों को रखा है। मयंक अग्रवाल, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पहली बार शामिल किया गया है। मयंक को Grade-B में और बाकी खिलाड़ियों को Grade-C में रखा गया है। रिद्धिमान साहा और केएल राहुल को इस बार बोर्ड ने प्रमोट किया है। राहुल पिछले साल Grade-B में थे, इस बार उन्हें Grade-A में शामिल किया। साहा Grade-C में थे, उन्हें इस बार Grade-B में जगह मिली। 

बता दें कि, वनडे विश्वकप के बाद से ही धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। वह टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। BCCI के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि, धोनी के लिए नेशनल टीम में खेलने का रास्ता अब मुश्किल हो गया है। अब धोनी वनडे से भी जल्द ही संन्यास ले सकते हैं। 

The payment structures are as under-   

  1. Team India (Senior Men) 

 Period

Grade A +

 Grade A

Grade B

 Grade C

Oct 2019 to Sept 2020

INR 7 Cr

INR 5 Cr

INR 3 Cr

INR 1 Cr

  

Distribution of  Annual Player Contracts Team India (Senior Men)

I.

Grade

S.No.

Athletes

A+

1

Mr Virat Kohli

2

Mr Rohit Sharma

3

Mr Jasprit Bumrah

 

II.

Grade

S.No.

Athletes

A

1

Mr Ravichandran Ashwin

2

Mr Ravindra Jadeja

3

Mr Bhuvneshwar Kumar

4

Mr Cheteshwar Pujara

5

Mr Ajinkya Rahane

6

Mr K L Rahul

7

Mr Shikhar Dhawan

8

Mr Mohd. Shami

9

Mr Ishant Sharma

10

Mr Kuldeep Yadav

11

Mr Rishabh Pant

 

III.

Grade

S.No.

Athletes

B

1

Mr Wriddhiman Saha

2

Mr Umesh Yadav

3

Mr Yuzvendra Chahal

4

Mr Hardik Pandya

5

Mr Mayank Agarwal

 

IV. 

Grade

S.No.

Athletes

C

1

Mr Kedar Jadhav

2

Mr Navdeep Saini

3

Mr Deepak Chahar

4

Mr Manish Pandey

5

Mr Hanuma Vihari

6

Mr Shardul Thakur

7

Mr Shreyas Iyer

8

Mr Washington Sundar

 

Created On :   16 Jan 2020 9:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story