नरेंदर बत्रा ने जीता कैपिटल फाउंडेशन नेशनल अवार्ड-2020

Narendra Batra wins Capital Foundation National Award -2020
नरेंदर बत्रा ने जीता कैपिटल फाउंडेशन नेशनल अवार्ड-2020
नरेंदर बत्रा ने जीता कैपिटल फाउंडेशन नेशनल अवार्ड-2020
हाईलाइट
  • नरेंदर बत्रा ने जीता कैपिटल फाउंडेशन नेशनल अवार्ड-2020

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली  भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंदर धुव्र बत्रा को रविवार को कैपिटल फाउंडेशन नेशनल अवार्ड-2020 से सम्मानित किया गया। बत्रा को चार दशकों तक खेल में अपना योगदान देने के लिए यह सम्मान दिया गया। बत्रा को बधाई देते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने लिखा, भारत में खेल प्रशासन में पेशेवर रवैया लाने में उनका जो रोल रहा, और सभी खेलों को आगे ले जाने में उनकी जो भूमिका रही है, उसे देखते हुए वह इस सम्मान के हकदार हैं।

उन्होंने कहा, उनके हॉकी इंडिया (एचआई) अध्यक्ष रहते हुए भी एचआई को काफी फायदा पहुंचा। उन्होंने खेल को नए आयाम देने के लिए तीन दशक से ज्यादा लगा दिए और उनके कामों से खेल की सूरत भी बदली। अपने समय में बत्रा हॉकी खिलाड़ी भी रह चुके हैं, लेकिन खेल में उनका अहम योगदान तब आया जब वह खेल प्रशासन से जुड़े और 1997 में जम्मू एवं कश्मीर हॉकी संघ के अध्यक्ष बने। वह 2011 तक इस पद पर रहे। वह 2005 से 2013 तक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के कोषाध्यक्ष भी रहे। हॉकी इंडिया के अस्तित्व में आने के बाद से वह इसके महा सचिव बने। 2014 से 2016 तक वह एचआई अध्यक्ष रहे।

 

Created On :   15 Nov 2020 9:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story