राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

National level hockey player shot dead
राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या
राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या
हाईलाइट
  • राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़, 20 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी और उनके दोस्त की यहां बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के गृहनगर पटियाला में दोस्त द्वारा ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पीड़ितों की पहचान अमरिक सिंह और सिमरनजीत सिंह के रूप में की गई है जो पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लीमिटेड में पदस्थ थे।

पुलिस के मुताबिक, इन दोनों की मनोज कुमार और उनके बेटे से दुश्मनी थी और दोनों ने मनोज तथा उनके बेटे को मारा भी था।

इसके बाद मनोज अपनी राइफल लेकर उनके घर गया और अमरिक तथा सिमरनजीत को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के संबंध में भारतीय दंड़ संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Created On :   21 Feb 2020 7:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story