धोनी के सपोर्ट में आया टीम इंडिया का यह ओपनर बल्लेबाज, दिया ये बड़ा बयान

opener gautam gambhir supported mahendra singh dhoni
धोनी के सपोर्ट में आया टीम इंडिया का यह ओपनर बल्लेबाज, दिया ये बड़ा बयान
धोनी के सपोर्ट में आया टीम इंडिया का यह ओपनर बल्लेबाज, दिया ये बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले के बाद से टीम इंडिया के फॉर्मर कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लेकिन इन सवालों पर कई खिलाड़ी उनके समर्थन में भी आए हैं। हाल ही में टीम इंडिया से बाहर चल रहे ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने धोनी का बचाव किया है और आलोचना करने वालों को भी जवाब दिया है। गंभीर ने धोनी के समर्थन में कहा कि धोनी ने इंडिया के क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और हर हार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि धोनी ने जो उपलब्धियां हासिल कीं है वे हर किसी के नसीब में नहीं होतीं।

गौरतलब है कि राजकोट टी-20 में स्लो स्टार्ट होने के बाद टीम इंडिया के फॉर्मर प्लेयर वीवीएस लक्ष्मण और अजीत आगरकर ने धोनी के सिलेक्शन को लेकर सवाल उठाए थे। जिसके बाद कई खिलाड़ी धोनी के बचाव में आ गए थे। इसी पर जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि धोनी की आलोचना करने वालों को इस बात पर भी गौर करना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं। आलोचकों को इस बात पर भी गौर करना चाहिए कि टीम में धोनी के अलावा 10 खिलाड़ी भी मैच में खेलते हैं और टीम की हार-जीत के सभी बराबर के हकदार होते हैं।

धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए गंभीर ने कहा कि वे सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, सहवाग और धोनी के मार्गदर्शन में क्रिकेट खेले हैं लेकिन सबसे ज्यादा मजा धोनी की कप्तानी में आया। गंभीर ने कहा कि धोनी हमेशा ही माहौल को कूल रखने की कोशिश करते हैं और यही बात उन्हें महान बनाती है।

सयैद किरमानी ने किया था धोनी का बचाव 
एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए सयैद किरमानी ने कहा था कि "धोनी ने देश के लिए कई खेल जीते हैं और उन्हें पता है कि कब कैसे खेलना है। अगर एक-दो मैच में धोनी रन नहीं बनाते हैं, तो इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि "धोनी की कैप्टेंसी में टीम ने तीनों फॉर्मेट में अच्छा परफॉर्म किया है। धोनी यंग प्लेयर्स के लिए एक मोटिवेशन हैं।" किरमानी ने कहा कि "टीम को एक एक्सपीरियंस खिलाड़ी की जरूरत है और वो धोनी हैं।" वहीं आगरकर पर हमला बोलते हुए किरमानी ने कहा था कि "धोनी के सामने आगरकर की हैसियत ही क्या है?" बता दें कि हाल ही में आगरकर ने कहा था कि धोनी को अब टी-20 क्रिकेट छोड़कर यंग प्लेयर्स को मौका देना चाहिए।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में हुए दूसरे टी-20 में टीम इंडिया 40 रनों से हार गई थी। इस मैच में टीम इंडिया 197 रनों का टारगेट चेज करने उतरी थी। शुरुआत में ही बड़े विकेट खो देने के बाद जिम्मेदारी धोनी और कैप्टन विराट कोहली पर थी। कोहली तो तेज खेल रहे थे, लेकिन धोनी बहुत स्लो बैटिंग कर रहे थे। जिससे रन रेट बढ़ता चला गया। हालांकि, धोनी ने 19वें और 20वें ओवर में तेज खेलना शुरू किया, लेकिन तब तक मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल चुका था। इस मैच में धोनी ने 37 बॉल पर 49 रनों की पारी खेली थी।

वीवीएस लक्ष्मण और अजीत आगरकर ने उठाए थे सवाल
राजकोट टी-20 में स्लो स्टार्ट होने के बाद टीम इंडिया के फॉर्मर प्लेयर वीवीएस लक्ष्मण और अजीत आगरकर ने धोनी के सिलेक्शन को लेकर सवाल उठाए थे। टी-20 में धोनी के सिलेक्शन पर लक्ष्मण ने कहा था कि राजकोट टी-20 में कोहली की स्ट्राइक रेट जहां 160 थी, वहीं धोनी 80 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे थे। जो उस वक्त काफी नहीं था, क्योंकि उस वक्त टीम इंडिया बड़े टारगेट का पीछा कर रही थी।" उन्होंने आगे कहा कि "मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है कि एमएस धोनी टी-20 में नए खिलाड़ियों को मौका दे। ये युवाओं के लिए काफी जरूरी है, क्योंकि इसके जरिए वो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जगह बना सकते हैं, जबकि धोनी अभी भी वनडे क्रिकेट में अच्छा खेल रहे हैं।" वहीं धोनी के प्रदर्शन पर अजीत आगरकर का भी ऐसा ही कुछ कहना था। उन्होंने कहा था कि "अब टीम इंडिया को टी-20 के लिए ऑप्शन तलाश लेना चाहिए। हालांकि वनडे मैचों में धोनी का प्रदर्शन अच्छा है। 

Created On :   11 Nov 2017 2:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story