- कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में कोरोना के 14,849 नए केस, 155 लोगों की मौत
- लद्दाख: मोल्डो में भारत और चीन के बीच सैन्य कमांडरों के बीच वार्ता शुरू
- लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस, CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- दक्षिण अफ्रीका ने सीरम इंस्टीट्यूट के कोविड-19 वैक्सीन को दी मंजूरी, भारत से करेगा आयात
- आज भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद को लेकर 9वें दौर की वार्ता होगी
सविता ने भारत के लिए पूरे किए 200 इंटरनेशनल मैच

मार्लो (इंग्लैंड), 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता ने शुक्रवार को 200वां इंटरनेशनल मैच खेला।
सविता ने मार्लो में इंग्लैंड के साथ शुक्रवार को खेले गए पांचवें और अंतिम मुकाबले के लिए टर्फ पर उतरते ही यह मील का पत्थर छुआ।
सविता ने साल 2009 में डरबन में स्पार कप फोर नेशंस टूर्नामेंट के साथ डेब्यू किया था।
सविता ने 20 साल की उम्र में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था लेकिन उससे पहले वह लम्बे समय तक जूनियर टीमों के लिए खेली थीं।
29 साल की सविता को 2017 में कनाडा में आयोजित हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 में श्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया था। वह साल 2016 में महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी जीतेन वाली टीम का हिस्सा रही हैं।
सविता ने अपने शानदार खेल की बदौलत साल 2017 में भारत को एशिया कप स्वर्ण जीतने में मदद की थी। वह श्रेष्ठ गोलकीपर भी चुनी गई थीं। सविता 2018 में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में रजत और 2018 एशियाई खेलों में रजत जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं।
अपने 10 साल के करियर के दौरान सविता ने 2016 में रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। भारतीय टीम 2018 में महिला विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी और सविता उस टीम का हिस्सा थीं।
साल 2018 में सविता को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।