ताम्बे ने किया त्रिनिबागो से करार, सीपीएल में खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे

Tambe signed with Trinibago, will be the first Indian to play in CPL
ताम्बे ने किया त्रिनिबागो से करार, सीपीएल में खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे
ताम्बे ने किया त्रिनिबागो से करार, सीपीएल में खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे
हाईलाइट
  • ताम्बे ने किया त्रिनिबागो से करार
  • सीपीएल में खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे

सेंट जोन्स, 7 जुलाई (आईएएनएस)। लेग स्पिनर प्रवीण ताम्बे कैरिबियिन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनने जा रहे हैं। उन्हें लीग की फ्रेंचाइजी त्रिनिबागो ने अपने साथ जोड़ा है। शाहरूख खान के मालिकाना हक वाली इस टीम के लिए ताम्बे अगले सीजन में खेलेंगे।

48 साल के ताम्बे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, गुजरात लायंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले चुके हैं। आईपीएल 2020 में ताम्प्बे को शाहरूख खान की ही टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था लेकिन बाद में आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल ने उन्हें टी-10 लीग में खेलने के कारण अयोग्य बता दिया था।

त्रिनिबागो ने आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर फवाद अहमद से भी करार किया है। इनके अलावा फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड के टिम सेइफर्ट और जिम्ब्बावे के सिकंदर रजा के साथ भी करार किया है।

Created On :   7 July 2020 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story