कुछ ऐसा होगा 'विरुष्का' का आशियाना, 34 करोड़ रुपए है कीमत, देखें फोटोज

कुछ ऐसा होगा 'विरुष्का' का आशियाना, 34 करोड़ रुपए है कीमत, देखें फोटोज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ईटली में धूम-धाम से शादी करने के बाद अब कपल इंडिया में दो रिसेप्शन देगा। विराट कोहली की शादी के बाद अब उनके रिसेप्शन और हनीमून की चर्चाएं बनी हुई हैं। बता दें कि एक रिसेप्शन दिल्ली और एक मुंबई में दिया जाना है। इसके बाद कपल अपने नए आशियाने में शिफ्ट होगा। इस शानदार घर की जितनी बड़ी किमत है, उतना ही बेहतरीन उसका इंटीरियर भी है।

 

विरुष्का जल्द ही इस शानदार घर में शिफ्ट होने वाले हैं। दोनों ने इसी घर में साथ रहने की प्लानिंग काफी समय पहले से ही कर ली थी। विरुष्का का यह नया घर काफी आलिशान होगा। विराट कोहली ने 2016 में मुंबई के वर्ली इलाके में ओंकार-1973 बिल्डिंग में लग्जरी अपार्टमेंट बुक किया था, जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपए है। यह अपार्टमेंट 7,171 स्क्वेयर फीट में फैला है। 

 

जानकारी के अनुसार, इस अपार्टमेंट में 5 बेडरूम हैं। तीनों टॉवर्स में से सबसे लग्जरी सी-टॉवर में 35वें फ्लोर पर यह अपार्टमेंट बना हुआ है। इस अपार्टमेंट से अरेबियन सी का व्यु बहुत प्यारा है। अनुष्का को यह अपार्टमेंट इसलिए भी प्यारा है। इस अपार्टमेंट में एक बेहद खूबसूरत लॉबी, पेट्स के लिए स्पा, जिम समेत कई दूसरी सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही पार्टियों के लिए एक बेहद खूबसूरत टैरेस दिया गया है। इसके अलावा बच्चों के लिए पूल, प्ले एरिया और क्रेच की सुविधा भी दी गई है।

 

बता दें कि विराट के दोस्त युवराज ने उन्हें इस अपार्टमेंट को लेने का सुझाव दिया था। युवराज का अपार्टमेंट भी इसी बिल्डिंग में 29वीं फ्लोर पर है, बता दें कि हनीमून के बाद विराट साउथ अफ्रीका टूर के लिए रवाना होंगे, जहां अनुष्का भी साथ जाएंगी। दोनों शादी के बाद करोड़ों के मालिक हो जाएंगे। विराट की नेटवर्थ 390 करोड़ और अनुष्का की नेटवर्थ 220 करोड़ है। शादी के बाद दोनों की कुल ज्वाइंट प्रॉपर्टी 610 करोड़ रु. होगी।

 

5 जनवरी से पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। विराट के पहले रिसेप्शन में टीम इंडिया का पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ एक टी20 20 दिसंबर को कटक में और अगला टी 20 22 दिसंबर को इंदौर में खेलना है।

Created On :   14 Dec 2017 6:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story