ये है वर्ल्ड कप गर्ल, दुनियाभर में हैं करोड़ों दीवाने

Who is Victoria Lopyreva? The World Cup 2018 ambassador and model
ये है वर्ल्ड कप गर्ल, दुनियाभर में हैं करोड़ों दीवाने
ये है वर्ल्ड कप गर्ल, दुनियाभर में हैं करोड़ों दीवाने

डिजिटल डेस्क, मास्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ब्रैंड एंबेसडर बनाई गईं विक्टोरिया लॉपरेवा की फैन फॉलोविंग दिन ब दिन बढ़ती जा रही है, दुनियाभर में विक्टोरिया के कई फैन हो चुके हैं और रोजाना उनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। विक्टोरिया जिस तरह से फीफा वर्ल्ड कप का प्रचार प्रसार कर रही हैं उसे देखते हुए उन्हें वर्ल्ड कप गर्ल कहा जाने लगा है। विक्टोरिया लॉपरेवा 2003 में मिस रूस भी रह चुकी हैं। 

फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ब्रैंड एंबेसडर बनते ही विक्टोरिया लॉपरेवा ने रूस समेत कई देशों में अपने लाखों फैंस बना लिए हैं। सोशल मीडिया पर विक्टोरिया लॉपरेवा के एक मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो अपने नए फोटोशूट भी अपने हैंडल पर अपलोड करती रहती हैं। 

खबरें हैं कि रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद विक्टोरिया लॉपरेवा को फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ब्रैंड एंबेसडर चुना है। रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने विक्टोरिया को फुटबॉल प्रोग्राम की एंकरिंग करते हुए देखा था और तब से ही वो उनसे प्रभावित थे। 

विक्टोरिया लॉपरेवा भी राष्ट्रपति पुतिन को सपोर्ट करती हैं उन्होंने रूस के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पुतिन को वोट देने की भी अपील की थी.

विक्टोरिया लॉपरेवा स्‍पोर्ट्स प्रेजेंटेर के अलावा एक्‍ट्रेस, मॉडल, फैशन ब्‍लॉगर भी हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ब्रैंड एंबेसडर बनने के बाद विक्टोरिया ने अपनी खूबसूरती से कई देशों में फुटबॉल प्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया है। 

विक्टोरिया लॉपरेवा 2015 से फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ब्रैंड ऐंबैसडर होने का काम बखूबी निभा रही हैं, सोशल मीडिया में प्रमोशन करने के अलावा विक्टोरिया बच्‍चों के लिए और खेल प्रेमियों के लिए रूस के कई हिस्‍सों में प्रदर्शनी मैच आयोजित करवाया है। इन मैचों में रूस के बड़े फुटबॉल ख‍िलाड़ी भी प्रमोट करने पहुंचे थे। 

34 साल की विक्टोरिया बिजनेस ऐडमिनस्ट्रेशन से ग्रेजुएट हैं। विक्टोरिया को स्कूल के दिनों में ही मॉडलिंग के बड़े-बड़े ऑफर आने लगे थे, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1999 में पहली बार मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा। 

विक्टोरिया लॉपरेवा मिस रूस के अलावा ‘फेस ऑफ द ईयर’, ‘मॉडल ऑफ डॉन’ जैसे मॉडलिंग के कई अवॉर्ड जीत चुकी है। 

फीफा वर्ल्ड कप-2018 के दौरान विक्टोरिया लोगों को स्‍वास्‍थ और लाइफ स्टाइल के लिए जागरुक करती नजर आएंगी और सोशल मीडिया पर भी वर्ल्‍ड कप को प्रमोट करेंगी। 

विक्टोरिया लॉपरेवा शुरुआत से ही इंग्‍ल‍िश फुटबॉल क्‍लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की फैन हैं और फुटबॉल से पुराने रिश्ते के कारण ही वो फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ब्रैंड एंबेसडर का काम बखूबी संभाल पा रही हैं। 

ब्राजील के स्टार प्लेयर नेमार विक्टोरिया के फेवरेट प्लेयर हैं, नेमार के अलावा विक्टोरिया मेसी और रोनाल्डो को भी पसंद करती हैं।

Created On :   6 Jun 2018 6:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story