युवा धोनी को 39वें जन्मदिन पर मिली बाधइयां (लीड-1)

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
युवा धोनी को 39वें जन्मदिन पर मिली बाधइयां (लीड-1)
हाईलाइट
  • युवा धोनी को 39वें जन्मदिन पर मिली बाधइयां (लीड-1)

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। क्रिकेट जगत भारत के दो बार के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर ढेरों बधाइयां दे रहा है। धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए हैं।

भारत के महान कप्तानों में गिने जाने वाले धोनी को विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा फिनिशर भी कहा जाता है। उन्हीं की कप्तानी में टीम ने टी-20 विश्व कप-2007 जीता और फिर 2011 में वनडे विश्व कप भी अपनी झोली में डाला वो भी 28 साल बाद।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो माही भाई। हमेशा आपके स्वास्थ और खुश रहने की कामना करता हूं। भगवान आप पर अपना आर्शिवाद बनाए रखे।

भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी और धोनी की एक एनर्जी ड्रिंक पीते हुए फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, मिस्टर कूल के साथ ठंडे होते हुए। जन्मदिन मुबारक को महेंद्र सिंह धोनी।

टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अलग अंदाज में अपने सबसे अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ी को बधाई दी।

कोच ने लिखा, जन्मदिन मुबारक को युवा। महेंद्र सिंह धोनी एक शानदार महान खिलाड़ी।

टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं माही भाई। जन्मदिन अच्छा रहे।

टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो माही भाई। मुझे उम्मीद है कि आपका जन्मदिन शानदार रहेगा। शानदार इंसान बनने के लिए शुक्रिया।

टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने धोनी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, मेरे बिट्टू को चिट्टू की तरफ से जन्मदिन की बधाई। मेरे वो दोस्त जिसने मुझे एक अच्छा इंसान बनना सिखाया और बुरे समय में मेरे साथ खड़ा रहा।

एस. श्रीसंत ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो धोनी.. एक सच्चा कप्तान जिसने हमेशा आगे रहकर टीम का नेतृत्व किया, एक भाई जो अपने भाइयों के साथ खड़ा रहा। आखिरी गेंद तक लड़ने वाला सच्चा योद्धा। मेरे साथ शानदार पल बिताने के लिए शुक्रिया। आपने जो भी सलाह दी उसे पसंद किया।

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस. लक्ष्मण ने लिखा, जिसका शांतचित्त, धैर्य लोगों को लगातार प्रेरित कर रहा है उस शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, पीढ़ी में एक बार ऐसा क्रिकेटर पैदा होता है जिससे पूरा देश जुड़ा होता है, उसे अपने परिवार का सदस्य समझता है। कुछ बहुत अपना सा लगता है। उस इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो कई लोगों के लिए दुनिया (धोनि-या) है।

सुरेश रैना ने ट्वीट किया, मेरे सबसे पसंदीदा कप्तानों, भाइयों और इंसानों में से एक धोनी को जन्मदिन की बधाई। ऐसा इंसान जो हमेशा अपने दिल और दिमाग से खेला हो। प्रेरित करने के लिए शुक्रिया धोनी भाई।

बीसीसीआई ने भी धोनी को बधाई देते हुए एक मोनटाच बनाया है जिसमें धोनी को छक्के मारते हुए दिखाया गया है।

Created On :   7 July 2020 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story